Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़WhatsApp Rolls Out Lockdown Style feature Strict Account Settings to Protect Targeted Users sophisticated cyber attacks
WhatsApp में हुई खास 'लॉकडाउन-स्टाइल' फीचर की एंट्री, हर यूजर के लिए बेहद जरूरी

WhatsApp में हुई खास 'लॉकडाउन-स्टाइल' फीचर की एंट्री, हर यूजर के लिए बेहद जरूरी

संक्षेप:

इस नए फीचर का नाम Strict Account Settings है और यह यूजर्स को अकाउंट की सेफ्टी के लिए अडवांस्ड सिक्योरिटी मोड ऑफर करता है। वॉट्सऐप का यह फीचर हाई-प्रोफाइल यूजर्स को साइबर अटैक्स से सेफ रखने में काफी मदद करेगा।

Jan 28, 2026 08:10 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वॉट्सऐप (WhatsApp) में तगड़े सिक्योरिटी फीचर की एंट्री हुई है। यह नया फीचर यूजर्स को साइबर अटैक और हैकिंग से बचाने का काम करेगा। नए फीचर का नाम Strict Account Settings है। यह यूजर्स को अकाउंट की सेफ्टी के लिए अडवांस्ड सिक्योरिटी मोड ऑफर करता है। वॉट्सऐप इस फीचर को 'लॉकडाउन-स्टाइल फीचर' कह रहा है। वॉट्सऐप का यह फीचर जर्नलिस्ट्स, सेलिब्रिटीज और हाई-प्रोफाइल यूजर्स को साइबर अटैक्स से सेफ रखने में काफी मदद करेगा। मंगलवार को एक ब्लॉग पोस्ट में वॉट्सऐप ने अपने डिफॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को हाइलाइट करते हुए कहा कि कंपनी सभी के लिए निजता के अधिकार की रक्षा करने में विश्वास रखती है।

क्या करता है वॉट्सऐप का नया फीचर?

अगर कोई यूजर 'स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग्स' फीचर ऑन करता है, तो कुछ अकाउंट सेटिंग्स सबसे रिस्ट्रिक्टिव लेवल पर लॉक हो जाएंगी। इससे वॉट्सऐप के काम करने का तरीका कुछ हद तक सीमित हो जाएगा। इसमें अनजान यूजर्स से मीडिया और अटैचमेंट को ब्लॉक करना, चैट में लिंक भेजे जाने पर दिखाई देने वाले थंबनेल के लिंक प्रीव्यू को डिसेबल करना और अनजान यूजर्स से आने वाली कॉल को साइलेंट करना शामिल है।

whatsapp

ऐसे करना होगा इनेबल

स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग्स को इनेबल करने के लिए यूजर्स को प्राइवेसी सेक्शन में दिए गए अडवांस्ड ऑप्शन में जाना होगा। व्हाट्सएप ने ब्लॉग पोस्ट में कहा, 'स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग्स उन कई तरीकों में से एक है जिनसे हम आपको सबसे सोफिस्टिकेटेड साइबर अटैक्स से बचाने के लिए काम कर रहे हैं।'

ये भी पढ़ें:25 से 50 रुपये के बीच के सबसे धांसू प्लान, 39 रुपये में रोज मिलेगा 3GB डेटा

ऐपल ने 2022 में ऑफर करना शुरू किया था 'लॉकडाउन मोड'
अमेरिका में मेटा तीसरी ऐसी टेक कंपनी है, जो अपने हाई-रिस्क यूजर्स के लिए सिक्योरिटी बूस्ट ऑफर कर रही है। इससे पहले, ऐपल ने 2022 में 'लॉकडाउन मोड' पेश किया था और गूगल की मूल कंपनी Alphabet के ऐंड्रॉयड ने 'heightened security awareness' वाले यूजर्स के लिए 'अडवांस्ड प्रोटेक्शन मोड' ऑफर करना शुरू किया था। बताते चलें कि कंपनी इस फीचर को आने वाले हफ्तों में ग्लोबल लेवल पर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकती है।

ये भी पढ़ें:लॉन्च प्राइस से ₹20 हजार सस्ता हुआ मोटो का यह फोन, सेल्फी कैमरा 50MP का
Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।