सुविधा: घर बैठे सीधे WhatsApp से होगा इंश्योरेंस, ऑफिस जाने का झंझट खत्म, बस सेव कर लो ये नंबर

Feb 27, 2026 09:58 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

अब हेल्थ इंश्योरेंस या फिर लाइफ इंश्योरेंस लेने के लिए जगह-जगह भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब घर बैठे सीधे WhatsApp से ही सारा काम हो जाएगा, वो भी बस कुछ ही क्लिक में। दरअसल, WhatsApp ने आज भारत में यूजर्स के लिए लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने और रिन्यू करने के लिए चैट-बेस्ड ऑप्शन शुरू किया है।

सुविधा: घर बैठे सीधे WhatsApp से होगा इंश्योरेंस, ऑफिस जाने का झंझट खत्म, बस सेव कर लो ये नंबर

अब हेल्थ इंश्योरेंस या फिर लाइफ इंश्योरेंस लेने के लिए जगह-जगह भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब घर बैठे सीधे WhatsApp से ही सारा काम हो जाएगा, वो भी बस कुछ ही क्लिक में। दरअसल, WhatsApp ने आज भारत में यूजर्स के लिए लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने और रिन्यू करने के लिए चैट-बेस्ड ऑप्शन शुरू किया है। कई इंश्योरेंस कंपनियां अब पॉलिसी से जुड़ी सर्विस देने के लिए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे ब्रांच विजिट, पेपरवर्क या कई ऑनलाइन पोर्टल की जरूरत कम हो जाती है।

फोनएरिना की रिपोर्ट के अनुसार, कस्टमर सीधे वॉट्सऐप चैट में ही पॉलिसी खरीद सकते हैं, रिन्यूअल प्रीमियम पे कर सकते हैं, क्लेम ट्रैक कर सकते हैं, डॉक्यूमेंट डाउनलोड कर सकते हैं और सर्विस रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं। यूजर इसके लिए यूपीआई, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से इसका पेमेंट कर सकेंगे।

ये इंश्योरेंस कंपनियां वॉट्सऐप के जरिए पॉलिसी सर्विस देती हैं:

HDFC लाइफ इंश्योरेंस

सर्विस में पॉलिसी खरीदना, प्रीमियम पेमेंट, क्लेम शुरू करना और ट्रैक करना, पर्सनल डिटेल अपडेट, सर्विस रिक्वेस्ट रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट डाउनलोड शामिल हैं। इसका वॉट्सऐप चैटबॉट नंबर +91 8291890569 है।

एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस

यूजर्स टर्म और इन्वेस्टमेंट-लिंक्ड प्लान खरीद सकते हैं, रिन्यूअल प्रीमियम पे कर सकते हैं, एप्लीकेशन और क्लेम ट्रैक कर सकते हैं, पॉलिसी डॉक्यूमेंट्स एक्सेस कर सकते हैं, टैक्स से जुड़े बेनिफिट्स कैलकुलेट कर सकते हैं और नजदीकी ब्रांच ढूंढ सकते हैं। इसका वॉट्सऐप चैटबॉट नंबर +91 7428396005 है।

लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया

उपलब्ध सर्विसेज में प्रीमियम पेमेंट करना, पॉलिसी स्टेटस चेक करना, प्रीमियम पेड सर्टिफिकेट डाउनलोड करना, बोनस डिटेल का रिव्यू करना, लोन एलिजिबिलिटी और रीपेमेंट डिटेल्स देखना, ULIP स्टेटमेंट और क्लेम अपडेट शामिल हैं। इसका वॉट्सऐप चैटबॉट नंबर +91 8976862090 है।

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस

कस्टमर पॉलिसी खरीद सकते हैं, प्रीमियम अमाउंट चेक कर सकते हैं, क्लेम रजिस्टर और ट्रैक कर सकते हैं, फंड वैल्यू अपडेट मॉनिटर कर सकते हैं, NRI और ग्रुप पॉलिसी से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं, और सर्विस लिंक और FAQs एक्सेस कर सकते हैं। इसका वॉट्सऐप चैटबॉट नंबर +91 9920667766 है।

भारती AXA लाइफ इंश्योरेंस

सर्विसेज में प्रीमियम पेमेंट, पॉलिसी डिटेल रिव्यू, स्टेटमेंट डाउनलोड, सर्विसिंग रिक्वेस्ट, पर्सनल जानकारी अपडेट, e-NACH रजिस्ट्रेशन, फॉर्म डाउनलोड और पॉलिसी सरेंडर शुरू करना शामिल है। इसका वॉट्सऐप चैटबॉट नंबर 02248815768 है।

उपलब्धता

ये वॉट्सऐप-बेस्ड इंश्योरेंस सर्विस पूरे भारत में कस्टमर्स के लिए संबंधित इंश्योरेंस कंपनियों के ऑफिशियल वॉट्सऐप नंबर पर उपलब्ध हैं। सर्विस का दायरा पॉलिसी टाइप और इंटरनल प्रोसेस के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। यूजर्स सीधे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर खरीद, रिन्यूअल, पेमेंट और क्लेम से जुड़ी सर्विस को एक्सेस करने के लिए अपनी इंश्योरेंस कंपनी से चैट शुरू कर सकते हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।