WhatsApp पर आ रहा मजेदार फीचर, अब नए Member को Group Join करते ही आएगा खास मैसेज, Admin का काम होगा आसान
WhatsApp जल्द नया ग्रुप ग्रीटिंग मैसेज फीचर ला सकता है। इस फीचर की मदद से ग्रुप में नया मेंबर जुड़ते ही आटोमेटिक वेलकम मैसेज दिखाई देगा।

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स ला रहा है और अब कंपनी ग्रुप चैट को और मजेदार बनाने की तैयारी में है। Wabetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp एक नए वेलकम मैसेज फीचर पर काम कर रहा है, जिसकी मदद से किसी भी ग्रुप में नया मेंबर जुड़ते ही उसे ऑटोमेटिक वेलकम मैसेज दिखाई देगा। यह फीचर खास तौर पर WhatsApp ग्रुप एडमिन के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है क्योंकि अब उन्हें नए लोगों का अलग से स्वागत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
WhatsApp Groups अब सिर्फ दोस्तों और परिवार तक सीमित नहीं हैं। ऑफिस, स्कूल, कॉलेज, बिजनेस और कम्युनिटी से जुड़े लाखों Groups हर दिन इस्तेमाल किए जाते हैं। ऐसे में जब कोई नया सदस्य ग्रुप में जुड़ता है तो अक्सर एडमिन वेलकम मैसेज भेजते हैं। अब WhatsApp इस पूरे काम को ऑटोमैटिक बनाने जा रहा है। नए फीचर के जरिए ग्रुप में कोई नया यूजर जुड़ते ही उसे एक Greeting Message दिखाई देगा, जिससे उसे ग्रुप में आसानी से शामिल होने का एहसास होगा। यह फीचर फिलहाल एंड्रायड बीटा वर्जन में देखा गया है और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।
ऐसे काम करेगा नया फीचर
रिपोर्ट के मुताबिक अगर कोई नया मेंबर किसी WhatsApp ग्रुप में जुड़ता है, तो ग्रुप में एक वेलकम मैसेज अपने आप दिखाई देगा। यह मैसेज पहले से तय फॉर्मेट में हो सकता है और इसमें नए मेंबर का नाम भी दिख सकता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि एडमिन इस मैसेज को कस्टमइज कर पाएंगे या नहीं।
Group Admins को होगा फायदा
यह फीचर खास तौर पर बड़े WhatsApp ग्रुप के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है। जब कोई नया यूजर किसी ग्रुप में जुड़ता है, तो कई बार उसे बातचीत में शामिल होने में थोड़ा समय लगता है। लेकिन Greeting Message फीचर की वजह से उसे लगेगा कि ग्रुप में उसका स्वागत किया जा रहा है। इससे नए मेंबर्स जल्दी ग्रुप में घुल-मिल सकते हैं।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


