WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी राहत, अब नहीं झेलने पड़ेंगे बेकार के प्रमोशनल मैसेज; पर्सनल और बिजनेस चैट होंगी अलग

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

WhatsApp जल्द ही नया बिजनेस चैट फिल्टरिंग फीचर लाने की तैयारी कर है, जिससे स्पैम और फालतू मैसेज से छुटकारा मिलेगा। आइये आपको बताते हैं कि कैसे काम करेगा यह अपडेट और यूजर्स को इससे क्या फायदा होगा।

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी राहत, अब नहीं झेलने पड़ेंगे बेकार के प्रमोशनल मैसेज; पर्सनल और बिजनेस चैट होंगी अलग

WhatsApp अब सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं है बल्कि यह पर्सनल और बिजनेस कम्युनिकेशन का बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। लेकिन जैसे-जैसे WhatsApp का इस्तेमाल बढ़ रहा है, वैसे-वैसे स्पैम और अनचाहे मैसेज की समस्या भी बढ़ती जा रही है। खासकर बिजनेस अकाउंट्स से आने वाले प्रमोशनल और मार्केटिंग मैसेज यूजर्स के लिए बड़ी परेशानी बन चुके हैं। इसी परेशानी को हल करने के लिए WhatsApp अब एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स के चैट एक्सपीरियंस को काफी बेहतर बना सकता है।

जल्द कंपनी एक ऐसा सिस्टम लाने वाली है जो बिजनेस मैसेज को ऑटोमैटिक तरीके से अलग कर देगा। इससे यूजर्स को अपनी पर्सनल चैट्स पर ज्यादा फोकस करने में मदद मिलेगी और स्पैम से भी राहत मिलेगी। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो रोजाना कई प्रमोशनल मैसेज से परेशान रहते हैं। यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है।

ऐसे काम करता है यह फीचर

लीक के अनुसार यह फीचर पूरी तरह ऑटोमैटिक होगा यानी यूजर को कुछ करने की जरूरत नहीं होगी। बताया जा रहा है कि जैसे ही कोई बिजनेस मैसेज आएगा, वह कुछ समय बाद खुद ही अलग सेक्शन में शिफ्ट हो जाएगा। रिपोर्ट में यह भी संकेत मिला है कि यह बदलाव करीब 24 घंटे के अंदर हो सकता है। इसका मतलब यह है कि आपका मेन इनबॉक्स साफ-सुथरा रहेगा और जरूरी चैट्स आसानी से दिखेंगी।

Spam से मिलेगी बड़ी राहत

आज स्पैम एक बड़ी समस्या बन चुका है। कई यूजर्स को रोजाना ऑफर, लोन, सेल और प्रमोशनल मैसेज मिलते रहते हैं, जिससे नोटिफिकेशन भी परेशान करने लगते हैं। WhatsApp का यह नया फीचर खासतौर पर इसी समस्या को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इससे अनचाहे मैसेज कम दिखाई देंगे और यूजर एक्सपीरियंस बेहतर होगा।

नए फीचर के आने से यूजर्स को होगा ये फायदा

यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा जो ऑनलाइन शॉपिंग या सर्विसेज ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, बिजनेस अकाउंट्स से जुड़े रहते हैं, बार-बार आने वाले प्रमोशनल मैसेज से परेशान हैं। ऐसे यूजर्स के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है क्योंकि इससे उनका WhatsApp ज्यादा organised हो जाएगा।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।