WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अब Chat Backup के लिए देने पड़ सकते पैसे, फ्री फीचर होगा पेड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

WhatsApp जल्द ही Chat Backup के लिए पेड Cloud Storage प्लान ला सकता है। इससे यूजर्स को Extra Backup Storage के लिए पैसे देने होंगे। यह फीचर जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त क्लाउड स्टोरेज खरीद सकेंगे और अपने जरूरी डेटा को पहले से ज्यादा सुरक्षित रख पाएंगे।

WhatsApp Cloud Backup

WhatsApp के फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और जरूरी चैट्स को सुरक्षित रखने के लिए ज्यादातर लोग Cloud Backup का सहारा लेते हैं। अब WhatsApp से जुड़ी एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक कंपनी जल्द ही Chat Backup के लिए पेड Cloud Storage प्लान लॉन्च कर सकती है। WhatsApp ऐसे यूजर्स के लिए एक्स्ट्रा क्लाउड स्टोरेज उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है, जिनका बैकअप बार-बार फुल हो जाता है या जिन्हें ज्यादा स्टोरेज की जरूरत होती है। यानी भविष्य में यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से एक्स्ट्रा स्टोरेज खरीद सकेंगे। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में बताया जा रहा है और अभी सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।

WhatsApp का नया Cloud Backup प्लान ये है

WhatsApp एक ऐसा सिस्टम तैयार कर रहा है, जिसमें यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त Cloud Storage खरीद सकेंगे। इससे बड़ी चैट हिस्ट्री, हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो का बैकअप आसानी से सेव किया जा सकेगा। फिलहाल Android पर WhatsApp बैकअप Google Account से जुड़ा होता है, जबकि iPhone में बैकअप iCloud पर सेव होता है। नया प्लान इन मौजूदा ऑप्शन के अलावा अतिरिक्त स्टोरेज उपलब्ध कराने के लिए लाया जा सकता है। WhatsApp पहले से ही End-to-End Encrypted Backup की सुविधा देता है। यानी अगर यूजर इसे ऑन करता है, तो बैकअप भी एन्क्रिप्टेड रहता है और बिना पासवर्ड या Encryption Key के उसे एक्सेस नहीं किया जा सकता। उम्मीद की जा रही है कि नए पेड स्टोरेज प्लान में भी यही सुरक्षा बनी रहेगी।

WhatsApp के नए प्लान की जरूरत क्यों?

आज WhatsApp सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं रह गया है। लोग इसके जरिए 4K वीडियो, बड़ी फाइलें, ऑफिस डॉक्यूमेंट, फोटो और जरूरी डेटा शेयर करते हैं। ऐसे में Cloud Storage जल्दी भर जाती है। अगर अतिरिक्त स्टोरेज खरीदने का ऑप्शन मिलता है, तो यूजर्स बिना पुराना डेटा डिलीट किए अपना बैकअप सुरक्षित रख सकेंगे। अगर आपका फोन खो जाता है, खराब हो जाता है या नया फोन खरीदते हैं, तो Cloud Backup की मदद से आपकी पुरानी चैट, फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट आसानी से वापस मिल जाते हैं।

iPhone यूजर्स को होगा फायदा

Apple अपने iPhone यूजर्स को iCloud पर सिर्फ 5GB मुफ्त स्टोरेज देता है। इसी स्टोरेज में फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट, ऐप डेटा और फोन का बैकअप भी सेव होता है। ऐसे में अगर WhatsApp पर ज्यादा फोटो और वीडियो शेयर किए जाते हैं, तो यह 5GB स्टोरेज जल्दी भर जाती है। इसके बाद यूजर्स को या तो पुराना डेटा हटाना पड़ता है या फिर iCloud का पेड प्लान खरीदना पड़ता है। WhatsApp अपने नए बैकअप सिस्टम में शुरुआत में 2GB तक फ्री क्लाउड स्टोरेज दे सकता है। इस स्टोरेज का इस्तेमाल केवल WhatsApp चैट बैकअप के लिए किया जाएगा। वहीं, iCloud पहले की तरह डिफॉल्ट बैकअप विकल्प बना रहेगा। यानी जो यूजर्स मौजूदा सिस्टम का इस्तेमाल जारी रखना चाहते हैं, उन्हें कुछ भी बदलने की जरूरत नहीं होगी।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।