WhatsApp में मिलने लगे ये 5 नए मस्त फीचर्स, चैट थीम से लेकर AI विजेट तक शामिल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में यूजर्स को लगातार नए फीचर्स मिलते रहते हैं। इनकी लिस्ट में AI Widget से लेकर Chat Themes तक सब शामिल हैं। आप इनके बारे में नीचे पढ़ सकते हैं।

WhatsApp latest features

मेटा की ओनरशिप वाले मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में यूजर्स को ढेरों नए फीचर्स लगातार मिलते रहते हैं और इन्हें पहले बीटा वर्जन में टेस्ट किया जाता है। कंपनी ने ढेरों फीचर्स को पिछले महीने ऐप के स्टेबल वर्जन का हिस्सा बनाया है और सभी इन्हें यूज कर सकते हैं। आइए आपको पांच नए फीचर्स के बारे में बताते हैं, जिनका इस्तेमाल आप अभी शुरू कर सकते हैं।

कलरफुल चैट थीम्स

यूजर्स अपने वॉट्सऐप चैट्स को पर्सनलाइज करने के लिए उनमें मनपसंद थीम्स सेट कर सकते हैं। इस फीचर का लंबे वक्त से इंतजार हो रहा था और अब इसे ऐप का हिस्सा बना दिया गया है। यूजर्स 20 कलर ऑप्शंस और 30 नए वॉलपेपर्स में से चुन सकते हैं और अलग-अलग चैट्स को अलग तरीके से कस्टमाइज कर सकते हैं।

क्लियर चैट नोटिफिकेशंस

वॉट्सऐप में आने वाले मेसेजेस की संख्या ऐप आइकन पर एक डॉट की तरह दिखाई देती है, जो कई यूजर्स को परेशान कर सकता है। यही वजह है कि ऐप में नया फीचर इस अनरेड बैज को हटाने और चैट नोटिफिकेशंस क्लियर करने के लिए दिया गया है। इसका ऐक्सेस नोटिफिकेशंस सेटिंग्स में Clear Badge Toggle के साथ दिया जा रहा है।

फिल्टर्स में अनरेड चैट काउंटर

मेसेजिंग ऐप में पिछले साल चैट फिल्टर्स शामिल किए गए थे, जिससे उन्हें ऐक्सेस करना आसान हो जाए। अब यूजर्स को Unread मेसेजेस की संख्या भी इन्हीं फिल्टर्स के साथ दिखाई जा रही है। उदाहरण के लिए अगर आपके फेवरेट कॉन्टैक्ट्स की ओर से भेजे गए 5 मेसेज नहीं पढ़े तो चैट फिल्टर्स में फेवरेट्स के साथ 5 लिखा नजर आएगा।

वीडियोज के लिए प्लेबैक स्पीड

बेहद काम का एक फीचर यूजर्स को वीडियो प्लेबैक स्पीड में बदलाव करने का मिला है। अब तक यूजर्स केवल ऑडियो नोट्स की प्लेबैक स्पीड बढ़ा सकते थे। अब वॉट्सऐप में आने वाले किसी वीडियो को भी 1.5x और 2x स्पीड में देखने का विकल्प दिया जा रहा है। इस तरह किसी लंबे वीडियो को कम वक्त में पूरा देखने के लिए उसे स्पीड बढ़ाकर प्ले किया जा सकेगा।

होम स्क्रीन पर Meta AI विजेट

एंड्रॉयड यूजर्स चाहें तो अपने फोन की होम-स्क्रीन पर फेवरेट AI चैटबॉट को आसानी से ऐक्सेस कर सकते हैं। अब Meta AI विजेट को इस ऐप का हिस्सा बनाया गया है। आप पर्सनलाइजेशन ऑप्शन के साथ Widget सेक्शन में जाकर इसे होम स्क्रीन पर रख सकते हैं। इसपर टैप करते ही Meta AI चैट विंडो ओपेन हो जाएगी।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़WhatsApp में मिलने लगे ये 5 नए मस्त फीचर्स, चैट थीम से लेकर AI विजेट तक शामिल