Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़whatsapp is testing cover photo feature for ios users check details
WhatsApp यूजर्स की मौज, आ रहा फेसबुक और लिंक्डइन जैसा धांसू फीचर, यह होगा खास

WhatsApp यूजर्स की मौज, आ रहा फेसबुक और लिंक्डइन जैसा धांसू फीचर, यह होगा खास

संक्षेप:

WhatsApp iOS के लिए नए कवर फोटो फीचर की टेस्टिंग कर रही है। इससे यूजर्स Facebook और LinkedIn की तरह ही कवर फोटो लगा पाएंगे। कवर फोटो फीचर वॉट्सऐप बिजनेस अकाउंट के लिए उपलब्ध है।

Jan 10, 2026 06:27 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

WhatsApp तेजी से अपने प्लेटफॉर्म को अपडेट कर रहा है। कंपनी यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए प्लेटफॉर्म को नए-नए फीचर्स से अपडेट कर रही है। अब खबर है कि वॉट्सऐप iOS यूजर्स के लिए एक नया फीचर ला रही है। कहा जा रहा है कि कंपनी iOS के लिए एक नए कवर फोटो फीचर की टेस्टिंग कर रही है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने अकाउंट पर Facebook और LinkedIn समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह ही कवर फोटो लगा पाएंगे। कवर फोटो फीचर फिलहाल वॉट्सऐप बिजनेस अकाउंट के लिए उपलब्ध है।

WhatsApp iOS के लिए ला रहा कवर फोटो फीचर

वॉट्सऐप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo के लेटेस्ट पोस्ट के अनुसार, कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रही है जो यूजर्स को अपनी पर्सनल प्रोफाइल पर कवर फोटो अपलोड करने की सुविधा देगा। कवर इमेज फीचर को iOS 26.1.10.71 अपडेट के लिए वॉट्सऐप बीटा में देखा गया था, जो टेस्टफ्लाइट एप्लिकेशन पर उपलब्ध है।

WhatsApp cover photo feature

ट्रैकर ने यह भी बताया कि वॉट्सऐप प्रोफाइल इंटरफेस में नया कवर फोटो बैनर दिखाने के लिए एक खास सेक्शन डेवलप कर रहा है। लेआउट से पता चलता है कि कवर इमेज मौजूदा प्रोफाइल फोटो के ठीक ऊपर होगी और Facebook और LinkedIn जैसे दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखे गए कवर फोटो जैसी ही होगी। यही फीचर पहले से ही वॉट्सऐप बिजनेस अकाउंट के लिए उपलब्ध है, जहां बिजनेस अपने ब्रांड को हाइलाइट करने के लिए कवर फोटो लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:Moto का लग्जरी फोन भारत में आते ही मचाएगा घूम, सामने आए फीचर्स; इतनी है कीमत

कवर इमेज चुनने का प्रोसेस वॉट्सऐप बिजनेस यूजर्स के लिए उपलब्ध प्रोसेस जैसा ही होने की उम्मीद है। कोई भी कवर फोटो पर टैप करके फोटो ले सकता है या गैलरी से फोटो चुन सकता है। इसे कभी भी रीपोजिशन या बदला भी जा सकता है। ट्रैकर ने आगे बताया कि एक बार कवर फोटो इनेबल होने के बाद, यह किसी कॉन्टैक्ट की प्रोफाइल देखते समय और अपनी प्रोफाइल सेटिंग्स एक्सेस करते समय दोनों जगह दिखाई देगी।

वॉट्सऐप पर आए ये नए फीचर्स

इस बीच, वॉट्सऐप ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं। कंपनी ने नए मेंबर टैग पेश किए हैं, जिन्हें यूजर के नाम के साथ जोड़ा जा सकता है ताकि उनके बारे में ज्यादा जानकारी मिल सके। ब्रांड ने नए टेक्स्ट स्टिकर भी पेश किए हैं, जिससे यूजर्स स्टिकर सर्च बार में टाइप करके किसी भी शब्द को स्टिकर में बदल सकेंगे। इसके अलावा, ब्रांड ने एक नया इवेंट रिमाइंडर फीचर भी पेश किया है जो यूजर्स को ग्रुप चैट में कोई इवेंट बनाते और भेजते समय इनवाइट के लिए कस्टम अर्ली रिमाइंडर सेट करने की सुविधा दे।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।