अब आएगा WhatsApp स्टेटस लगाने का असली मजा, नए फीचर ने कराई यूजर्स की मौज
वॉट्सऐप के नए फीचर्स की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। यह यूजर्स के स्टेटस अपडेट एक्सपीरियंस को और मजेदार बनाने वाला है। नए फीचर में यूजर्स को स्टेटस अपडेट के जरिए शेयर किए गए कॉन्टेंट में स्टिकर फोटो ऐड करने का ऑप्शन दिया जा रहा है।

WhatsApp के नए फीचर्स की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। नया फीचर यूजर्स के स्टेटस अपडेट एक्सपीरियंस को और मजेदार बनाने वाला है। नए फीचर की मदद से यूजर स्टेटस अपडेट के जरिए शेयर किए गए कॉन्टेंट में स्टिकर फोटो ऐड कर सकेंगे। पिछले महीने खबर आई थी कि वॉट्सऐप स्टेटस अपडेट्स के लिए स्टिकर फोटोज को एडिट करने वाले फीचर पर काम कर रहा है। इसके बाद से ही यूजर्स को इस फीचर का बेसब्री से इंतजार था। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सऐप ने अब इस फीचर को बीटा वर्जन में रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर को गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.25.5.20 में देखा गया है। आइए जानते हैं डीटेल।
WABetaInfo ने शेयर किया स्क्रीनशॉट
WABetaInfo ने X पोस्ट में इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में आप देख सकते है कि कुछ बीटा यूजर्स को स्टेटस अपडेट के जरिए शेयर किए गए कॉन्टेंट में स्टिकर फोटो ऐड करने का ऑप्शन दिया जा रहा है। स्टिकर फोटो वह इमेज है, जिसे यूजर अपने स्टेटस अपडेट्स पर ओवरले कर सकते हैं। यह इंस्टाग्राम के कॉन्टेंट स्टिकर की तरह काम करता है। इस फीचर के जरिए कंपनी यूजर्स को स्टेटस अपडेट्स का पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देना चाहती है। इस फीचर के आने से यूजर स्टेटस अपडेट में अडिशननल फोटो या वीडियो ऐड करके स्टेटस अपडेट्स को और क्रिएटिव बना सकेंगे।
स्टिकर फोटो को लगाने के लिए कई प्रीडिफाइन्ड शेप
कॉन्टेंट के ऊपर स्टिकर फोटो को लगाने के लिए यूजर्स को कई प्रीडिफाइन्ड शेप मिलेंगे। इनका इस्तेमाल करके यूजर अपने अपडेट में स्टिकर फोटोज को कस्टमाइज कर सकेंगे। कंपनी यूजर्स को जो प्रीडिफाइन्ड शेप ऑफर कर रही है, उनमें रेक्टैंगुलर ऑप्शन, स्क्वेयर, सर्कल, हार्ट और स्टार शामिल है। खास बात है कि यूजर स्टिकर फोटोज को रिसाइज और मूव भी कर सकते हैं। इससे यूजर्स को इस फीचर को यूज करने में और मजा आएगा। कंपनी इस फीचर की अभी बीटा टेस्टिंग कर रही है। बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसके स्टेबल वर्जन को ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।
शुक्रवार को डाउन हुआ वॉट्सऐप
वॉट्सऐप यूजर्स को शुक्रवार को काफी परेशान होना पड़ा। डाउन डिटेक्टर वेबसाइट के अनुसार आउटेज के चलते रात करीब 9.20 मिनट के आसपास 10 हजार से ज्यादा इंडियन वॉट्सऐप यूजर्स को ऐप यूज करने में समस्या आ रही थी। यूके में 50 हजार से ज्यादा यूजर्स ने शिकायत की कि वे वॉट्सऐप यूज नहीं कर पा रहे हैं। राहत की बात यह है कि इस गड़बड़ी को अब ठीक कर लिया गया है।
(Photo: Tinkoff Journal)


