
WhatsApp ने बदला फोटो सेंड करने का अंदाज, कमाल का है नया फीचर, हर यूजर को आएगा पसंद
वॉट्सऐप ने लाइव फोटोज को शेयर करने वाला फीचर इनेबल कर दिया है। इस फीचर की मदद से फोटो में मोशन और ऑडियो ऐड करके उसे सेंड किया जा सकता है। खास बात है कि यह फीचर क्रॉस प्लैटफॉर्म कंपैटिबिलिटी के साथ आता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
वॉट्सऐप (WhatsApp) एक के बाद एक नए-नए फीचर रोलआउट कर रहा है। हाल में कंपनी ने कैमरा और वीडियो कॉल के लिए एआई-पावर्ड बैकग्राउंड फीचर को रोलआउट किया है। इसी बीच वॉट्सऐप के एक नए फीचर की चर्चा शुरू हो गई है। वॉट्सऐप में आए इस नए फीचर की मदद से यूजर लाइव फोटोज को ओरिजिनल फॉर्मैट में शेयर कर सकेंगे। इस फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस फीचर को वॉट्सऐप बीटा फॉर iOS 25.24.10.72 में ऑफर कर रही है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
WABetaInfo ने शेयर किया स्क्रीनशॉट
WABetaInfo ने X पोस्ट में इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार वॉट्सऐप ने कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए लाइव फोटोज को शेयर करने वाला फीचर इनेबल कर दिया है। इस फीचर की मदद से फोटो में मोशन और ऑडियो ऐड करके उसे सेंड किया जा सकता है। लाइव फोटो एक यूनीक फॉर्मैट है, जो स्टिल फोटो को शटर प्रेस होने से पहले और बाद में कैप्चर हुए वीडियो के साथ कंबाइन कर देता है। यानी यह फीचर आपको फोटो को एक स्टिल इमेज वाली मेमरी से बढ़ाकर मूवमेंट और साउंड वाली एक डाइनैमिक मेमरी बना देगा।
थंबनेल के ऊपर लाइव फोटो आइकन
नए अपडेट के साथ वॉट्सऐप ने लाइव फोटोज के लिए फुल सपोर्ट इंट्रोड्यूस कर दिया है। इसका मतलब हुआ कि जब भी iOS यूजर लाइव फोटो शेयर करेंगे, तो रिसीवर को वह वैसा ही दिखेगा, जैसा सेंडर उसे दिखाना चाहते हैं। रिसीव हुई इमेज में मोशन है, यह बताने के लिए वॉट्सऐप एक लाइव फोटो आइकन भी दे रहा है, जो थंबनेल के ऊपर दिखेगा। यूजर इसे डेडिकेटेड बटन से प्ले कर सकते हैं, जो फोटो के मूवमेंट और ऑडियो को प्ले करेगा। खास बात है कि गैलेरी में सेव होने पर भी लाइव फोटो के मूवमेंट और मोशन iOS ऐप में बने रहेंगे।
क्रॉस प्लैटफॉर्म कंपैटिबिलिटी
इसकी एक और खास बात है कि यह क्रॉस प्लैटफॉर्म कंपैटिबिलिटी के साथ आता है। ऐसे में जब भी किसी ऐंड्रॉयड यूजर को लाइव फोटो रिसीव होगा, तो वे भी उसे इंजॉय कर सकेंगे। इसी तरह iOS यूजर को भी ऐंड्रॉयड डिवाइस से रिसीव हुआ लाइव फोटो वैसा ही दिखेगा, जैसा उसे सेंडर ने बना कर भेजा होगा। रिपोर्ट के अनुसार यूजर्स के पास लाइव फोटोज को शेयर करने का पूरा कंट्रोल होगा। यूजर अगर चाहें, तो रेग्युलर स्टिल इमेज की तरह ही मोशन हटा कर फोटो शेयर कर सकते हैं। बताते चलें कि यह फीचर अभी बीटा टेस्टिंग फेज में है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसके स्टेबल वर्जन को रोलआउट करेगी।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Black



