नए साल में WhatsApp लाया तगड़ा फीचर, मेसेज टाइप करते समय दिखेगा बड़ा बदलाव
वॉट्सऐप अपने iOS यूजर्स के लिए तगड़ा फीचर लाने की तैयारी कर रही है। यह फीचर यूजर्स को मेसेज टाइप करते टाइम स्टिकर के सुझाव देगा। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर वॉट्सऐप बीटा फॉर iOS 26.1.10.72 में देखा गया है।

नए साल में WhatsApp चैटिंग का अंदाज बदलने वाला है। कंपनी अपने iOS यूजर्स के लिए तगड़ा फीचर लाने की तैयारी कर रही है। यह फीचर यूजर्स को मेसेज टाइप करते टाइम स्टिकर के सुझाव देगा। कंपनी इस फीचर को वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड में पहले ही उपलब्ध करा चुकी है। अब इसकी एंट्री iOS में होने वाली है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर वॉट्सऐप बीटा फॉर iOS 26.1.10.72 में देखा गया है। WABetaInfo ने इस फीचर का स्क्रीनशॉट भी X पोस्ट में शेयर किया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
एक ही टैप में तुरंत भेज सकेंगे स्टिकर
स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं कि कुछ बीटा टेस्टर को चैट बार से ही स्टिकर पैनल खोले बिना स्टिकर के साथ इंटरैक्ट करने का एक नया ऑप्शन दिया जा रहा है। इसमें जब कोई इमोजी टाइप किया जाता है, तो वॉट्सऐप उस इमोजी के मतलब से मिलते-जुलते स्टिकर सजेस्ट कर सकता है। ये सुझाव मैसेज लिखते समय अपने आप दिखाई देते हैं, जिससे यूजर एक ही टैप में तुरंत स्टिकर भेज सकते हैं। यह फीचर ऐंड्रॉयड पर पहले से ही मौजूद है, लेकिन अब इसे iOS इंटरफेस और इंटरैक्शन पैटर्न के अनुसार ढाला जा रहा है।

प्रीडिफाइन इमोजी एसोसिएशन पर बेस्ड फीचर
यह फीचर प्रीडिफाइन इमोजी एसोसिएशन पर बेस्ड है, जो स्टिकर बनाते समय उनसे जुड़ जाते हैं। टाइप करते समय केवल वही स्टिकर सुझाव के रूप में दिखाई देते हैं जिनमें ये एसोसिएशन शामिल होते हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि रिजल्ट प्रासंगिक और सटीक हों। iOS पर कई थर्ड-पार्टी स्टिकर क्रिएशन ऐप्स पहले से ही एक स्टिकर में कई इमोजी असाइन करने की सुविधा देते हैं, जिससे सही समय पर स्टिकर दिखाई देने की संभावना बढ़ जाती है। यह सिस्टम वॉट्सऐप को सजेशन्स को बेहतर तरीके से फिल्टर करने में मदद करता है। साथ ही यह उन यूजर्स के लिए भी काम करता है जिन्होंने कई स्टिकर पैक डाउनलोड किए हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
जल्द आ सकता है स्टेबल वर्जन
ध्यान दें कि iOS पर वॉट्सऐप के बिल्ट-इन स्टिकर एडिटर का यूज करके बनाए गए स्टिकर में अभी भी इमोजी एसोसिएशन का सपोर्ट नहीं है। ऐसे में ये स्टिकर फिलहाल सपोर्ट से बाहर रखे गए हैं और टाइप करते समय दिखाई नहीं देंगे। मैसेज टाइप करते समय स्टिकर सजेस्ट करने वाला यह फीचर फिलहाल टेस्टफ्लाइट के माध्यम से यूजर्स तक पहु्ंचाया जा रहा है। यह आईओएस अपडेट के लिए नए वॉट्सऐप बीटा का यूज करने वाले बीटा टेस्टर्स के लिमिटेड ग्रुप के लिए उपलब्ध है। जल्द ही इसके स्टेबल वर्जन को रोलआउट किया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Black









