बिना ऐप इंस्टॉल किए WhatsApp पर होगी वॉइस और वीडियो कॉलिंग, तहलका मचा देगा नया फीचर

Feb 09, 2026 11:16 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वॉट्सऐप का नया फीचर वेब क्लाइंट्स को इंडिविजुअल चैट्स के लिए वॉइस और वीडियो कॉलिंग ऑफर करता है। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप को इंस्टॉल करने के लिए जरूरत नहीं है। कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से प्रोटेक्टेड रहती हैं। 

बिना ऐप इंस्टॉल किए WhatsApp पर होगी वॉइस और वीडियो कॉलिंग, तहलका मचा देगा नया फीचर

वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक के बाद एक नए-नए फीचर ला रहा है। इसी कड़ी में अब एक नया फीचर रोलआउट होना शुरू हुआ है। WABetaInfo ने पिछले महीने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि वॉट्सऐप वेब क्लाइंट्स के लिए ग्रुप कॉलिंग फीचर को डिवेलप कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर डेस्कटॉप ऐप को बिना इंस्टॉल किए कॉल कर सकते हैं। यह फीचर वॉइस के साथ वीडियो कॉलिंग को भी सपोर्ट करता है। कंपनी का फीचर अभी डिवेलपिंग फेज में है, ताकि यूजर को ऑफिशियल रिलीज पर बग-फ्री एक्सपीरियंस मिले। गुड न्यूज यह है कि यह फीचर कुछ यूजर्स के लिए रोलआउट होने लगा है और यूजर ब्राउजर पर वॉट्सऐप यूज करते वक्त डायरेक्ट इंडिविजुअल चैट्स से कॉल कर सकते हैं।

WABetaInfo ने शेयर किए स्क्रीनशॉट

WABetaInfo ने इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट X पोस्ट में शेयर किया है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं कि कुछ वेब क्लाइंट्स के लिए आ गया है। कंपनी इस फीचर पर करीब एक साल से काम कर रही थी। शुरुआती स्टेज में इस फीचर के साथ कंपनी वेब क्लाइंट्स को इंडिविजुअल चैट्स के लिए वॉइस और वीडियो कॉलिंग ऑफर कर रही है। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप को इंस्टॉल करने के लिए जरूरत नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार यूजर्स को कॉल करने के लिए चैट को ओपन करके कॉल बटन पर टैप करना होगा।

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से प्रोटेक्टेड

खास बात है कि वॉट्सऐप वेब के जरिए की गई कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से प्रोटेक्टेड रहती हैं, ताकि यूजर्स की प्राइवेसी को नुकसान न पहुंचे। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सऐप वेब कॉल्स स्क्रीन शेयर को भी सपोर्ट करेगा, ताकि यूजर रियल टाइम में अपनी स्क्रीन को शेयर कर सकें। इस फीचर को यूज करने के लिए यूजर का ऐक्टिव वीडियो कॉल में होना जरूरी है।


Linux यूजर्स के लिए वॉट्सऐप का यह फीचर काफी काम का है क्योंकि कंपनी Linux के लिए डेस्कटॉप ऐप नहीं ऑफर करती है। बताते चलें कि इस फीचर को कंपनी उन यूजर्स को ऑफर कर रही है, जिन्होंने वॉट्सऐप वेब बीटा प्रोग्राम के लिए रजिस्टर किया है। कंपनी आने वाले दिनों में इस फीचर को और अधिक यूजर्स के लिए रोलआउट करेगी। साथ ही बिना डेस्कटॉप ऐप ग्रुप कॉलिंग फीचर भी जल्द यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।