13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए WhatsApp ने बनाया का नया नियम, माता-पिता को दी बड़ी सौगात

Mar 12, 2026 07:41 am ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

माता-पिता को खुश करने के लिए जल्द WhatsApp Parent-Manage अकाउंट फीचर ला रहा है। इससे पेरेंट्स अपने बच्चों के WhatsApp अकाउंट को कंट्रोल कर सकेंगे और उनकी चैट व कॉन्टैक्ट सेटिंग्स को मैनेज कर पाएंगे।

13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए WhatsApp ने बनाया का नया नियम, माता-पिता को दी बड़ी सौगात

पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp जल्द ही बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर लाने जा रहा है। इस फीचर का नाम Parent-Manage Accounts रखा गया है। इसके जरिए माता-पिता अपने बच्चों के WhatsApp अकाउंट को कंट्रोल कर सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर खासतौर पर 13 साल से कम उम्र के बच्चों (pre-teen users) के लिए बनाया जा रहा है। इसमें बच्चों के अकाउंट को उनके माता-पिता के अकाउंट से लिंक किया जाएगा, जिससे पैरेंट्स यह तय कर सकेंगे कि बच्चे किससे चैट कर सकते हैं, किन ग्रुप्स में शामिल हो सकते हैं और कौन-सी सेटिंग्स इस्तेमाल कर सकते हैं। Parent-Manage Accounts की कई रेस्ट्रिक्टशन होंगी जैसे बच्चों के अकाउंट में Status, Channels और Meta AI जैसे कुछ फीचर्स उपलब्ध नहीं होंगे। इसका मकसद यह है कि बच्चे केवल मैसेज और कॉल के लिए ऐप का इस्तेमाल करें और गैर जरूरी फीचर्स से दूर रहें।

WhatsApp का यह कदम ऐसे समय आया है जब दुनिया भर में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। कई देशों में सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर उम्र से जुड़े नियमों को लेकर चर्चा भी चल रही है।

WhatsApp के नए फीचर्स से माता-पिता को होंगे ये फायदे

WhatsApp के नए सिस्टम से बच्चों का WhatsApp अकाउंट उनके माता-पिता के अकाउंट से जुड़ा रहेगा। इस फीचर के जरिए माता-पिता यह तय कर सकते हैं कि उनके बच्चे को कौन-कौन मैसेज भेज सकता है, किन लोगों को कॉन्टैक्ट में रखा जा सकता है और कौन-से ग्रुप में बच्चे को जोड़ा जा सकता है। WhatsApp के अनुसार इस फीचर का मकसद बच्चों को सुरक्षित माहौल में मैसेजिंग की सुविधा देना है। इसके अलावा कुछ एडवांस फीचर्स जैसे disappearing messages फीचर भी बच्चों को नहीं मिलेगा ताकि बातचीत सुरक्षित रहे।

इस नए सिस्टम में माता-पिता को कई तरह के कंट्रोल दिए जाएंगे। वे यह तय कर सकेंगे कि बच्चे की प्राइवेसी सेटिंग्स क्या होंगी और कौन-कौन लोग बच्चे को मैसेज कर सकते हैं। इसके अलावा वे कॉन्टैक्ट लिस्ट और ग्रुप सेटिंग्स को भी मैनेज कर पाएंगे। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार संदिग्ध या अनजान लोगों के मैसेज को अलग फोल्डर में भेजा जा सकता है, जहां माता-पिता उन्हें देख या ब्लॉक कर सकते हैं।

क्यों जरूरी है बच्चों के लिए यह फीचर

आजकल छोटे बच्चे भी स्मार्टफोन और इंटरनेट का इस्तेमाल करने लगे हैं। ऐसे में उनकी ऑनलाइन सुरक्षा बहुत जरूरी हो जाती है। WhatsApp का यह फीचर पेरेंट्स को यह भरोसा देगा कि उनके बच्चे ऐप का इस्तेमाल सही तरीके से कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार WhatsApp इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट करेगा। आने वाले महीनों में इसे अलग-अलग देशों में लॉन्च किया जा सकता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।