
नए साल पर WhatsApp में आए तीन नए फीचर्स, क्या आपने शुरू किया इस्तेमाल?
मेसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने ग्रुप चैट अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स लॉन्च किए हैं, जिनमें मेंबर टैग्स, टेक्स्ट स्टिकर्स और इवेंट रिमाइंडर्स शामिल हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।
लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने अपने ग्रुप चैट एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स का ऐलान किया है। ये अपडेट्स खासतौर पर ग्रुप में साफ तौर से किसी की पहचान करने, बातचीत को ज्यादा मजेदार बनाने और इवेंट्स को बेहतर तरीके से मैनेज करने पर फोकस करते हैं। कंपनी का कहना है कि ये फीचर्स अलग-अलग प्लेटफॉर्म और डिवाइसेज सभी पर काम करेंगे।
Member Tags
WhatsApp ने 'Member Tags' फीचर पेश किया है, जिसके जरिए यूजर्स हर ग्रुप के लिए अपना एक कस्टम टैग सेट कर सकते हैं। यह टैग उस ग्रुप में आपका रोल या पहचान बताता है और हर ग्रुप में अलग हो सकता है। उदाहरण के लिए, कोई यूजर एक ग्रुप में 'Anna’s Dad' और दूसरे ग्रुप में 'Goalkeeper' के नाम से दिख सकता है। ये टैग सभी ग्रुप मेंबर्स को नजर आएंगे, जिससे बातचीत के दौरान यह समझना आसान होगा कि कौन किस रोल में है।
Text Stickers
नए अपडेट के साथ यूजर्स किसी भी टाइप किए गए शब्द को सीधे स्टिकर में बदल सकते हैं। इसके लिए टेक्स्ट को Sticker Search में डालना होगा। खास बात यह है कि बनाए गए टेक्स्ट स्टिकर्स को बिना चैट में भेजे सीधे स्टिकर पैक में सेव किया जा सकता है। इससे कस्टम टेक्स्ट स्टिकर्स को बनाना, सेव करना और दोबारा इस्तेमाल करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।
Event Reminders
ग्रुप चैट में इवेंट बनाते समय अब यूजर्स कस्टम अर्ली रिमाइंडर सेट कर सकेंगे। ये रिमाइंडर ग्रुप में शामिल लोगों को तय वक्त से पहले नोटिफिकेशन भेजेंगे, जिससे कोई भी जरूरी मीटिंग, कॉल या ऑफलाइन गेदरिंग मिस ना हो। यह फीचर खासतौर पर बिजी शेड्यूल वाले यूजर्स के लिए काफी काम का साबित हो सकता है।
बता दें, WhatsApp इन नए ग्रुप चैट फीचर्स को धीरे-धीरे रोलआउट कर रहा है। यानी आने वाले समय में ये अपडेट्स ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचेंगे।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




