Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़WhatsApp gets new translation feature that supports 21 languages Here are the details
WhatsApp यूजर्स का इंतजार खत्म! आपकी भाषा में दिखेगा हर मेसेज, जानें कैसे

WhatsApp यूजर्स का इंतजार खत्म! आपकी भाषा में दिखेगा हर मेसेज, जानें कैसे

संक्षेप:

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर यूजर्स को ढेरों फीचर्स का सपोर्ट मिलता है और अब ट्रांसलेशन भी इनमें से एक बन गया है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं। 

Tue, 7 Oct 2025 07:11 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में यूजर्स को लंबे वक्त से एक फीचर का इंतजार था और वह है ट्रांसलेशन का। इस Message Translation फीचर को iOS ऐप का हिस्सा बनाया गया है और यूजर्स इसका इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं। नए फीचर के साथ 21 भारतीय भाषाओं में ट्रांसलेशन का विकल्प सीधे ऐप के अंदर ही दिया जाएगा।

लेटेस्ट WhatsApp for iOS वर्जन 25.28.74 का रोलआउट यूजर्स को मंगलवार को मिलने लगा है और अगले कुछ दिनों में सभी को यह अपडेट मिलने लगेगा। अपडेट के साथ मिला फीचर अगले कुछ सप्ताह में iOS के अलावा Android यूजर्स को भी मिलने लगेगा। वॉट्सऐप ने बताया है कि आईफोन में यह फीचर Apple के Translation APIs की मदद लेता है।

ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में बेस्ट टैबलेट डील्स, Samsung और OnePlus सब लिस्ट में शामिल

सिंगल टैप में ट्रांसलेट कर पाएंगे मेसेज

नया फीचर यूजर्स को 21 अलग-अलग भारतीय भाषाओं में आसानी से अनुवाद करने का विकल्प देगा। इसके लिए चैट में आए किसी भी मेसेज पर लॉन्ग-प्रेस करने के बाद यूजर्स को Translate बटन पर टैप करना होगा। खास बात यह है कि यह फीचर वन-ऑन-वन चैट, ग्रुप चैट और चैनल अपडेट्स तीनों में काम करता है।

इन अलग-अलग भाषाओं में करेगा काम

यूजर्स को नए फीचर के साथ अरबी, चाइनीज (सिंपल), चाइनीज (ट्रेडिशनल), डच, अंग्रेजी (UK), अंग्रेजी (US), फ्रेंच, जर्मन, हिंदी, इंडोनेशियाई, इतालवी, जापानी, कोरियाई, पोलिश, पुर्तगाली (ब्राजील), रूसी, स्पेनिश, थाई, तुर्की, यूक्रेनी, और वियतनामी भाषाओं में अनुवाद का विकल्प देगा।

ये भी पढ़ें:अक्टूबर में खरीदना है नया फोन? ₹10 हजार से कम में ये रहीं बेस्ट डील्स

बता दें, यूजर्स को अलग-अलग लैंग्वेज के लिए लैंग्वेज-पैक डाउनलोड करना होगा। इसके बाद यह फीचर बिना इंटरनेट के ऑफलाइन भी काम करेगा। अगर आपको अब तक नए फीचर का अपडेट नहीं मिला है तो

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।