Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़WhatsApp for Apple Watch launched for beta users here is how it will work
वाह! अब Smartwatch में चलेगा WhatsApp, लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे यूजर्स

वाह! अब Smartwatch में चलेगा WhatsApp, लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे यूजर्स

संक्षेप:

WhatsApp यूजर्स को एक नया विकल्प दिया गया है और अब वे अपने Apple Watch में भी डेडिकेटेड ऐप मिलेगा। इस तरह यूजर्स अपनी वॉच में ही ऐप के ढेरों फीचर्स ऐक्सेस कर पाएंगे। 

Fri, 31 Oct 2025 04:26 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अब Apple Watch यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट लेकर आया है। अब वे अपनी स्मार्टवॉच से ही WhatsApp पर चैट कर सकेंगे, रिप्लाई दे सकेंगे और मेसेज के साथ इंटरैक्ट कर सकेंगे। कंपनी ने Apple Watch के लिए एक डेडिकेटेड WhatsApp ऐप जारी किया है, जो अभी WhatsApp Beta for iOS पर उपलब्ध है।

नए ऐप के जरिए Apple Watch यूजर्स को पहली बार चैटिंग का सीधा एक्सपीरियंस मिलेगा। अब तक Apple Watch पर WhatsApp का इस्तेमाल सिर्फ नोटिफिकेशन देखने और लिमिटेड रिप्लाई तक ही सीमित था लेकिन अब आप चैट लिस्ट ओपेन कर सकते हैं, कन्वर्सेशंस पढ़ सकते हैं, क्विक रिप्लाई भेज सकते हैं और यहां तक कि इमोजी या वॉयस मेसेज भी भेज सकते हैं।

ये भी पढ़ें:हाथ में फट गया Samsung का महंगा फोन! नए दावे के बाद सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल

फिलहाल iPhone से कनेक्ट रहना जरूरी

हालांकि, यह ऐप अभी पूरी तरह स्टैंडअलोन नहीं है। इसका मतलब है कि WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए Apple Watch को iPhone से कनेक्ट रहना होगा। यह एक companion ऐप के तौर पर काम करता है, यानी मेसेज भेजने या रिसीव करने के लिए iPhone नेटवर्क जरूरी है। ऐसे में यूजर्स बिना iPhone के WhatsApp को पूरी तरह इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

बेहद आसान है WhatsApp सेटअप करना

Apple Watch पर WhatsApp का सेटअप करना आसान है। इसके लिए किसी QR कोड की जरूरत नहीं है। अगर आपकी Apple Watch पहले से iPhone से पेयर है तो WhatsApp अपने आप लिंक हो जाएगा। वॉच पर एक छोटा इंडिकेटर भी दिखेगा जो कनेक्शन स्टेटस बताता है। एक बार सेटअप पूरा हो जाने के बाद यूजर्स अपनी चैट लिस्ट देख सकते हैं।

सम्बंधित सुझाव

ये भी पढ़ें:iPhone 16 Pro पर 19,910 रुपये का बड़ा प्राइस-कट, ऑफर खत्म होने तक मौका

नए companion ऐप में नोटिफिकेशन हैंडलिंग को भी अपडेट किया गया है। अब यूजर्स सिर्फ नोटिफिकेशन देखने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि वहीं से मेसेज पढ़ सकते हैं, मीडिया देख सकते हैं और रिप्लाई भी कर सकते हैं। हालांकि यह फीचर अभी बीटा टेस्टिंग में है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।