नया फीचर, अब WhatsApp में जोड़ सकेंगे कोई भी AI Agent, ऐप में ही कर पाएंगे बातचीत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

WhatsApp अब अपने यूजर्स के लिए एक धांसू फीचर पर काम कर रहा है। खबर है कि वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे यूजर्स सीधे थर्ड-पार्टी AI एजेंट और बॉट्स को बातचीत कर सकेंगे। फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है।

 WhatsApp on third party ai agents
यूजर्स WhatsApp से बाहर निकले बिना ही थर्ड पार्टी AI Agent से बातचीत कर सकेंगे।

खबर है कि WhatsApp एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे यूजर्स थर्ड-पार्टी AI एजेंट और बॉट्स को सीधे मैसेजिंग ऐप से कनेक्ट कर सकेंगे। उम्मीद है कि इस फीचर से हर कनेक्टेड एजेंट के लिए एक अलग चैट मिलेगी, जिससे यूजर्स WhatsApp से बाहर निकले बिना ही इन सर्विस के साथ बातचीत कर सकेंगे। फिलहाल, यह फीचर कुछ ही Android यूजर्स के लिए उपलब्ध बताया जा रहा है। आने वाले महीनों में WhatsApp इसे और ज्यादा अकाउंट्स के लिए रोल आउट कर सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी यह कन्फर्म नहीं किया है कि यह फीचर ज्यादा लोगों तक कब पहुंचेगा।

WhatsApp यूजर्स को थर्ड पार्टी AI एजेंटों के साथ सीधे चैट करने की सुविधा दे सकता है

वॉट्सऐप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने एंड्रॉइड वर्जन 2.26.35.3 के लिए वॉट्सऐप बीटा में इस फीचर को देखा। पोस्ट के अनुसार, ऐप सेटिंग्स में एक नया एजेंट सेक्शन यूजर्स को कम्पैटिबल सर्विसेस को जोड़ने और कॉन्फिगर करने की सुविधा दे सकता है। यूजर हर एजेंट को एक नाम और प्रोफाइल फोटो असाइन करने में सक्षम हो सकते हैं, जबकि वॉट्सऐप हर अकाउंट अधिकतम पांच एजेंटों का सपोर्ट कर सकता है।

WhatsApp

API key से होगा काम

यूजर्स द्वारा एजेंट को कॉन्फिगर करने के बाद वॉट्सऐप से एक एपीआई की (API key) जनरेट होने की उम्मीद है। इसके बाद उन्हें वॉट्सऐप चैट से लिंक करने के लिए एजेंट को होस्ट करने वाली सर्विस में कीज दर्ज करनी होगी। अलग-अलग सर्विसेज के बीच सेटअप की प्रोसेस अलग हो सकती है, और यूजर को कनेक्शन रीसेट करने के लिए एक नई कीज जनरेट करने की सुविधा मिल सकती है।

एक बार लिंक हो जाने पर, एजेंट अपनी खुद की वॉट्सऐप चैट में काम करेगा। फीचर ट्रैकर का कहना है कि इस सर्विस की यूजर की दूसरी चैट्स, कॉन्टैक्ट्स या मीडिया फाइल्स तक कोई पहुंच नहीं होगी, और ग्रुप चैट या कम्युनिटीज में एजेंट का सपोर्ट नहीं होगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वॉट्सऐप ग्रुप चैट्स या कम्युनिटीज में एजेंट को जोड़ने का सपोर्ट नहीं देगा।

जब मर्जी AI एजेंट को हटा सकेंगे

यूजर अपने नाम या प्रोफाइल फोटो बदलने समेत ऐप सेटिंग्स के माध्यम से अपने कनेक्टेड एजेंट्स को मैनेज कर सकते हैं। किसी एजेंट को हटाने से वह चैट से डिस्कनेक्ट हो जाएगा, लेकिन वॉट्सऐप बातचीत की हिस्ट्री सेव रखेगा। यूजर बाद में नई एपीआई कीज के साथ इसे फिर से सेट करके सर्विस को फिर से कनेक्ट कर सकते हैं।

कथित तौर पर थर्ड पार्टी के एजेंट्स के साथ चैट में वॉट्सऐप के एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का उपयोग नहीं किया जाएगा। एजेंट को भेजे गए मैसेज एजेंट के डेवलपर की ओर से मेटा सर्विस से गुजरेंगे, जिससे डेवलपर को सर्विस के हिस्से के रूप में उन तक पहुंचने की अनुमति मिल जाएगी। वॉट्सऐप यूजर्स के बीच पर्सनल चैट और कॉल में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का उपयोग जारी रहेगा।

कथित तौर पर वॉट्सऐप वर्तमान में सीमित संख्या में एंड्रॉइय यूजर्स के लिए यह सुविधा जारी कर रहा है। हालांकि, ज्यादातर यूजर अभी तक एजेंट सेक्शन नहीं देख सकते हैं, और वॉट्सऐप ने फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी है कि वह इस फीचर को सभी के लिए कब रोलआउट करेगा।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़नया फीचर, WhatsApp में जोड़ सकेंगे कोई भी AI Agent, ऐप में ही कर पाएंगे बातचीत