80 लाख WhatsApp यूजर्स को बड़ा झटका, बैन कर दिया गया अकाउंट; ये है वजह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp की ओर से 80 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट्स को बैन कर दिया गया है। आइए आपको इस बैन की वजह बताते हैं और समझने में मदद करते हैं कि आप खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।

WhatsApp banned

लोकप्रिय इंस्टेंट मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp की ओर से एक महीने के अंदर 80 लाख से ज्यादा भारतीय यूजर्स के अकाउंट बैन कर दिए गए हैं। नई रिपोर्ट में सामने आया है कि यह डाटा पिछले साल 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच बैन किए गए अकाउंट्स का है। कंपनी लगातार अलग-अलग वजहों से अकाउंट्स पर बैन लगाती रहती है।

मेटा की ओर से शेयर की गई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि उन अकाउंट्स पर ऐक्शन लिया जाता है, जो स्कैम और फ्रॉड ऐक्टिविटीज में शामिल रहे हैं। कंपनी भारतीय यूजर्स की पहचान उनके फोन नंबर में लगने वाले कंट्री कोड +91 के जरिए करती है। अगर आप भी कुछ ऐसी ऐक्टिविटीज में शामिल हैं जो आपको ऐप में नहीं करनी चाहिए, तो आपका अकाउंट भी बैन किया जा सकता है।

इन वजहों से बैन होते हैं WhatsApp अकाउंट

आइए आपकी समझने में मदद करते हैं कि मेसेजिंग प्लेटफॉर्म किस आधार पर ऐप्स बैन करता है। नीचे दी गई वजहों में से कोई भी अकाउंट पर बैन लगने का आधार बन सकती है।

यूजर्स की शिकायतें

अगर यूजर्स किसी अकाउंट को रिपोर्ट करते हैं तो उसकी जांच की जाती है। गलत व्यवहार, फ्रॉड की कोशिश या हेट स्पीच जैसी स्थिति में यूजर्स सामने वाले को रिपोर्ट कर सकते हैं और अगर जांच में मामला सही पाया जाए तो अकाउंट बैन किया जा सकता है।

अवैध गतिविधियां

कोई वॉट्सऐप का इस्तेमाल स्कैम, अवैध गतिविधियों या फ्रॉड के लिए करता है तो उसका अकाउंट बैन किया जा सकता है। मेटा की ओनरशिप वाले ऐप की डेडिकिटेड टीम और टूल्स के जरिए इस तरह की ऐक्टिविटीज को ट्रैक करता है।

नियम और शर्तों का उल्लंघन

वॉट्सऐप कम्युनिटी गाइडलाइन्स या फिर नियम व शर्तों का उल्लंघन करने वाले यूजर्स के अकाउंट्स पर भी बैन लगाया जाता है। उदाहरण के लिए अगर आप लगातार बल्क मेसेज भेज रहे हैं, स्पैमिंग कर रहे हैं और फ्रॉड ऐक्टिविटीज में शामिल हैं, तो अकाउंट बैन या ब्लॉक किया जा सकता है।

बता दें, एक बार अकाउंट बैन किए जाने के बाद यूजर किसी को मेसेज नहीं भेज सकता, किसी भी डिवाइस में लॉगिन नहीं कर सकता है और सामने वाले के मेसेज नहीं पढ़ सकता। अगर उसे लगता है कि उसपर लगाया गया बैन गलत है तो इस बारे में अपील जरूर की जा सकती है, लेकिन अकाउंट बैन होने की स्थिति में ऐप यूज नहीं किया जा सकता।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़80 लाख WhatsApp यूजर्स को बड़ा झटका, बैन कर दिया गया अकाउंट; ये है वजह