फ्री में ले T20 World Cup का मजा, 1 दिन के रिचार्ज पर 1 महीने JioHotstar मुफ्त

Mar 08, 2026 12:25 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

आज ICC Men's T20 World Cup 2026 का फाइनल मैच है, जिसे  (India vs New Zealand) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आप इसे JioHotstar पर लाइव देख सकते हैं। यहां हम आपको 1 दिन के ऐसा रिचार्ज बता रहे हैं, जिसके साथ 1 महीने के लिए JioHotstar मुफ्त मिलेगा।

फ्री में ले T20 World Cup का मजा, 1 दिन के रिचार्ज पर 1 महीने JioHotstar मुफ्त

आज (8 मार्च 2026) ICC Men's T20 World Cup 2026 का फाइनल मैच है, जिसे भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आप इसे JioHotstar पर लाइव देख सकते हैं। मैच आज शाम 7:00 बजे शुरू होगा। अगर आप भी मैच देखने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। यह हम आपको 100 रुपये या उससे कम कीमत के ऐसे बेहद सस्ते प्लान्स बता रहे हैं, जिनके साथ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल जाएगा। लिस्ट में एक ऐसा प्लान भी है, जो 1 दिन वैलिडिटी के साथ आता है लेकिन इसके साथ पूरे 1 महीने के लिए JioHotstar फ्री मिल जाता है। देखें लिस्ट

एयरटेल का 100 रुपये का डेटा पैक

एयरटेल के 100 रुपये के डेटा पैक में 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 6GB डेटा मिलता है। इस प्लान के साथ 1 महीने के लिए JioHotstar (Mobile) का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है। ध्यान रहे डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद 50 पैसे प्रति एमबी की दर से चार्ज देना होगा।

जियो का 100 रुपये का डेटा पैक

जियो के 100 रुपये के डेटा पैक में 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 5GB डेटा मिलता है। इस प्लान के साथ 30 दिनों के लिए JioHotstar (Mobile/TV) का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है। ध्यान रहे डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी।

Vi का 101 रुपये का डेटा पैक

वोडाफोन-आइडिया के पास 101 रुपये का डेटा पैक है, जो 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को 5GB डेटा मिलता है। इस प्लान के साथ भी 1 महीने के लिए JioHotstar (Mobile) का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है।

Vi का 44 रुपये का डेटा पैक

वोडाफोन-आइडिया के पास 44 रुपये का डेटा पैक है, जो 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को 1GB डेटा मिलता है। इस प्लान के साथ 1 महीने के लिए JioHotstar (Mobile) का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।