काम की बात: कोई चोरी नहीं कर पाएगा WhatsApp चैट, हैकर्स भी हो जाएंगे फेल, बस ऑन कर लेना यह सेटिंग

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वैसे तो WhatsApp पर आपकी सारी चैट्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि जब आप वॉट्सऐप चैट्स का बैकअप बनाते हैं, तो आपको इसे खुद से End-to-End Encrypt करना होता है, वरना हैकर इन्हें आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। कैसे सेफ रखे चैट बैकअप, चलिए बताते हैं...

कोई चोरी नहीं कर पाएगा WhatsApp चैट, हैकर्स भी हो जाएंगे फेल, बस ऑन कर लेना यह सेटिंग

दुनियाभर में WhatsApp के लगभग 3.3 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स हैं, अकेले भारत में इसके लगभग 85 करोड़ यूजर्स हैं। आज की तारीख में शायद ही कोई ऐसा हो, जो अपनों से साथ जुड़े रहने के लिए और दोस्तों-रिश्तेदारों से बातें करने के लिए इसका इस्तेमाल न करता हो। शायद इसलिए अब जालसाज लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए वॉट्सऐप का सहारा ले रहे हैं। हालांकि, वॉट्सऐप, प्लेटफॉर्म पर ही कई ऐसे सेफ्टी फीचर्स प्रदान करता है, जिसका इस्तेमाल कर यूजर्स काफी हद तक सुरक्षित रह सकते हैं। वॉट्सऐप पर एक ऐसा फीचर है, जिससे आप अपनी चैट बैकअप को तगड़ी सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। आपके अलावा कोई भी आपकी पर्सनल चैट्स नहीं देख पाएगा।

वैसे तो वॉट्सऐप आपके मैसेज को 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन' के जरिए सुरक्षित रखता है, लेकिन एक बात ऐसी है जिस पर ज्यादातर लोग ध्यान नहीं देते वो यह कि लोगों को चैट बैकअप को भी अतिरिक्त सुरक्षा देने की जरूरत है वरना यह हैकर्स इसका फायदा उठा सकते हैं।

यदि आप नियमित रूप से अपने वॉट्सऐप चैट का बैकअप ले रहे हैं, तो आपकी प्राइवेसी बरकरार रखने के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप फीचर ऑन करना आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए।

वॉट्सऐप चैट बैकअप को अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत क्यों है?

आपके मैसेज खुद लॉक हो गए हैं, केवल आप और वह व्यक्ति जिससे आप चैट कर रहे हैं, ही उन्हें पढ़ सकते हैं। लेकिन जब आप उन चैट्स का गूगल ड्राइव या iCloud पर बैकअप लेते हैं, तो वे तब तक असुरक्षित रहते हैं, जब तक आप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप एक्टिवेट नहीं करते। यदि आप यह काम करना भूल जाते हैं या जाने अनजाने में ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो आपका क्लाउड अकाउंट हैक हो सकता है, और हैक होने पर बैकअप की गई आपकी सारी चैट और फाइलें देखी जा सकती है। यह एक बड़ा जोखिम है, खासकर यदि आपकी बातचीत काफी प्राइवेट हों।

इस फीचर का इस्केमाल करना भी बेहद आसन है, नीचे देखें स्टेप-बय-स्टेप पूरा प्रोसेस:

1. सबसे पहले WhatsApp ओपन करें।

2. फिर ऊपर दिखाई दे रहे थ्री डॉट्स (⋮) पर क्लिक करके Settings में जाएं।

3. यहां आपको Chats का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा, उसपर क्लिक करें।

4. फिर Chat Backup पर टैप करें।

5. यहां आपको सबसे नीचे End-to-End Encryption का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा।

5. उस पर टैप करें और डिस्प्ले पर दिखाई दे रहे निर्देशों का पालन करें।

6. एक मजबूत पासवर्ड बनाएं या एन्क्रिप्शन Key को सुरक्षित रूप से कहीं लिख कर रख लें।

एक बार जब आप इस सेटिंग को ऑन कर देते हैं, तो आप जो भी बैकअप बनाते हैं, वह मजबूत एन्क्रिप्शन से सुरक्षित हो जाता है।

End-to-End Encrypted Backup असल में क्या है

यह आपके बैकअप को आपके डिवाइस से बाहर जाने से पहले ही एन्क्रिप्ट करके सुरक्षित रखता है। इन्हें सिर्फ आप ही अनलॉक कर सकते हैं, या तो पासवर्ड से, या फिर किसी खास एन्क्रिप्शन Key से। यहां तक कि वॉट्सऐप भी यह नहीं देख सकता कि इसके अंदर क्या है। यह किसी भी तरह के अनऑथराइज्ड एक्सेस को रोकता है, और आपके मैसेज, मीडिया और पुरानी चैट को सुरक्षित रखता है, भले ही वे किसी और के सर्वर पर ही क्यों न मौजूद हों।

हर यूजर को इसे क्यों चालू करना चाहिए

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी एडवांस होती जा रही है, वैसे-वैसे हैकर्स भी चालाक होते जा रहे हैं, ऐसे में अपने बैकअप को लॉक करना उतना ही जरूरी है जितना कि अपनी असल चैट्स को सुरक्षित रखना। चाहे आप फोन बदल रहे हों, डेटा रीस्टोर कर रहे हों, या बस सब कुछ सुरक्षित रखना चाहते हों, यह आसान सा कदम आपकी प्राइवेसी के जोखिमों को काफी हद तक कम कर देता है। वॉट्सऐप का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप फीचर बहुत दमदार है, और ज्यादातर लोग इसे ऑन करना भूल जाते हैं। अगर आपने इसे अभी तक ऑन नहीं किया है, तो तुरंत करिए। आज कुछ मिनट खर्च करके आप आने वाले सालों की बातचीत और जरूरी फाइलों को सुरक्षित रख सकते हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।