काम की बात: कोई भी ऐरा-गैरा नहीं देख पाएगा आपका WhatsApp Status, यह है छुपाने का सबसे सिंपल तरीका

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

WhatsApp स्टेटस लगाने का शौक है लेकिन फालतू लोगों के इसे छिपाना चाहते हैं, तो यह आपको इसका सबसे सिंपल तरीका बता रहे हैं। आप बस कुछ ही स्टेप्स में अपना वॉट्सऐप स्टेटस ऐरे-गैरे लोगों से छिपा सकते हैं। यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस...

कोई भी ऐरा-गैरा नहीं देख पाएगा आपका WhatsApp Status, यह है छुपाने का सबसे सिंपल तरीका

Whatsapp अब लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया है। स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट हों, प्रोफेशनल हों या फिर बुजुर्ग, हर कोई अपने से जुड़े रहने के लिए वॉट्सऐप का ही इस्तेमाल करता है। कई लोगों को वॉट्सऐप स्टेटस लगाने का भी शौक रहता है। नई जगह घूमने गए हों या फिर खास एक्टिविटी की हो तो लोग उन पलों की तस्वीरों को वॉट्सऐप पर लगाकर अपनों के साथ शेयर करते हैं। कुछ नहीं मिलता तो मोटिवेशनल कोट का ही स्टेटस लगा देते हैं।

हमारे कॉन्टैक्ट में कई ऐसे लोग भी होते हैं, जो फालतू होते हैं, जिनसे हमारा कोई लेना-देना नहीं रहता। दरअसल, कभी-कभी वॉट्सऐप पर कुछ काम के लिए हमें अनजान लोगों का नंबर सेव करना पड़ जाता है, लेकिन काम होने के बाद लोग अक्सर ऐसे नंबर डिलीट करना भूल जाते हैं। लेकिन वॉट्सऐप की कॉन्टैक्ट लिस्ट में जुड़े होने की वजह से ऐसे लोगों भी वॉट्सऐप स्टेटस देखते रहते हैं। अगर आप अपना वॉट्सऐप स्टेटस केवल खास लोगों को ही दिखना चाहते हैं और फालतू लोगों से छुपाने चाहते हैं, तो हम आपको एक सिंपल ट्रिक बता रहे हैं।

दरअसल, वॉट्सऐप के अंदर ही एक सेफ्टी फीचर दिया गया है, जिससे कोई भी अपना वॉट्सऐप स्टेटस फालतू लोगों से छिपा सकता है। चलिए बताते हैं इस फीचर को यूज करने का स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस…

- WhatsApp ओपन करें।

- ऊपर दाईं तरफ दिखाई दे रहे तीन डॉट्स (⋮) पर टैप करें।

- यहां सबसे नीचे Settings (सेटिंग्स) ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर टैप करें।

- अब यहां Privacy (प्राइवेसी) पर टैप करें।

- यहां Status का ऑप्शन देखें और उसपर टैप करें। टैप करते ही आपके सामने तीन ऑप्शन आ जाएंगे:

1. My contacts (इस ऑप्शन को सिलेक्ट करने पर कॉन्टैक्ट में सेव सभी वॉट्सऐप यूजर स्टेटस देख सकेंगे।)

2. My contacts except... (आप जिन्हें चुनेंगे, उन्हें छोड़कर बाकी सभी यूजर स्टेटस देख सकेंगे।)

3. Only share with... (आप जिन्हें चुनेंगे, केवल वही लोग आपका वॉट्सऐप स्टेट्स देख पाएंगे।)

अगर आप केवल कुछ खास लोगों को ही अपना वॉट्सऐप स्टेट्स दिखना चाहते हैं, तो Only share with... ऑप्शन चुनें।

- अब आप अपने फेवरेट कॉन्टैक्ट को चुनें (या अगर लिस्ट खाली रखना चाहते हैं तो बस Done/टिक मार्क पर टैप कर दें)।

- चेंज सेव हो जाएगा।

अब आपका स्टेटस केवल वहीं लोग देख पाएंगे, जिन्हें आपने Only share with... की लिस्ट में जगह दी है। ध्यान रहें कि अगर लिस्ट खाली रखकर सेव की है तो स्टेटस किसी को भी नहीं दिखेगा (न आपके कॉन्टैक्ट्स को, न किसी और को)।

(नोट - यह सेटिंग सिर्फ भविष्य के स्टेटस पर लागू होगी। पुराने स्टेटस पर असर नहीं पड़ेगा।)

WhatsApp में स्टेटस को पूरी तरह "Nobody" करने ऑप्शन नहीं है, लेकिन "Only share with" लिस्ट को खाली रखने से वही काम हो जाता है, यानी किसी को स्टेटस नहीं दिखता। जिन लोग ने आपको ब्लॉक कर रखा है या जिनके पास आपका नंबर सेव नहीं है, वे कभी भी आपका वॉट्सऐप स्टेटस नहीं देख सकते।

अगर आप सिर्फ कुछ खास लोगों से स्टेटस छिपाना चाहते हैं, तो My contacts except... लिस्ट में केवल इन्हीं खास लोगों को चुनें और डन कर दें।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।