Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Want to call someone without a SIM card in your phone Here is how to do that
बिना SIM कार्ड लगाए आसानी से कर सकते हैं कॉलिंग, इन तीन तरीकों से चुनें आप

बिना SIM कार्ड लगाए आसानी से कर सकते हैं कॉलिंग, इन तीन तरीकों से चुनें आप

संक्षेप:

अपने फोन में सिम कार्ड लगाए बिना आप आसानी से कॉलिंग कर सकते हैं। ऐसा करने के कई तरीके हैं और आप अपनी पसंद के हिसाब से इनमें से चुनाव कर सकते हैं।

Tue, 8 Oct 2024 10:29 AMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रोजमर्रा की जिंदगी में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले गैजेट्स की बात करें तो फौरन स्मार्टफोन्स याद आते हैं। अगर आपने कोई नया फोन खरीदा है और उसमें SIM कार्ड लगाए बिना कॉलिंग शुरू करना चाहते हैं तो ऐसा आसानी से किया जा सकता है। अगर आप भी ये सुनकर अचंभे में हैं कि फोन में SIM कार्ड लगाए बगैर कॉलिंग कैसे संभव है तो आपको बता दें कि ऐसा करने के कई तरीके हैं। हालांकि, इस दौरान फोन को WiFi के जरिए इंटरनेट से कनेक्ट होना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस्तेमाल कर सकते हैं VoIP ऐप्स

VoIP यानी कि वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल का विकल्प ढेरों ऐप्स में मिलता है, जिनका इस्तेमाल आप रोजाना करते हैं। इनकी लिस्ट में WhatsApp से लेकर Skype तक शामिल हैं। इन ऐप्स में अकाउंट बनाकर लॉगिन करने के बाद आप इंटरनेट के जरिए कॉल्स कर सकते हैं और SIM कनेक्टिविटी की जरूरत नहीं पड़ती। आप मौजूदा कॉन्टैक्ट्स को इन ऐप्स से Sync करने के बाद आसानी से कॉलिंग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:₹40 हजार से कम में iPhone खरीदने का आखिरी मौका, खत्म होने वाली है सेल

वर्चुअल फोन नंबर सेवाएं

बीते कुछ दिनों में वर्चुअल फोन नंबर सेवाओं की लोकप्रियता बढ़ी है और कई ऐप्स या वेबसाइट्स पर जाकर आप वर्चुअल नंबर जेनरेट कर सकते हैं। ये फोन नंबर इंटरनेट कनेक्टिविटी की मदद से कॉलिंग का विकल्प देते हैं और आपको किसी फिजिकल सिम कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। कई वर्चुअल फोन नंबर सेवाओं के लिए आपको भुगतान करना पड़ सकता है तो वहीं कुछ फ्री सेवाएं भी हैं। आप अपना वर्चुअल फोन नंबर बाकियों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

WiFi कॉलिंग को इनेबल करें

लेटेस्ट स्मार्टफोन में यूजर्स को WiFi कॉलिंग का ऑप्शन मिलता है और इसे सेटिंग्स में जाकर इनेबल किया जा सकता है। इस सुविधा के साथ आप फोन के डायलर से कॉल्स डायल कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको एक बार सिम कार्ड लगाना होगा, और वही नंबर बाकियों को कॉलिंग करने पर दिखेगा। यह सेवा सेल्युलर नेटवर्क ना होने पर भी कॉलिंग का विकल्प देती है।

ये भी पढ़ें:20 हजार रुपये में Xiaomi का 43 इंच वाला Smart TV, गजब है यह Amazon डील

टेलिकॉम कंपनियां अब यूजर्स को ई-सिम का विकल्प भी दे रही हैं। इस सुविधा के साथ फोन में कोई फिजिकल सिम लगाए बिना आसानी से कॉलिंग, SMS और मोबाइल डाटा जैसी सेवाएं ऐक्सेस की जा सकती हैं। आप टेलिकॉम ऑपरेटर की हेल्पलाइन पर कॉल करने के बाद इस बारे में जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं और ई-सिम ऐक्टिवेट कर सकते हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।