Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़vodafone idea top 3 plans offering 19 ott apps free and up to 180 days validity daily up to 3gb data and calling
19 ओटीटी ऐप फ्री, 180 दिन तक की वैलिडिटी और रोज 3GB तक डेटा भी, जबर्दस्त हैं ये तीन प्रीपेड प्लान

19 ओटीटी ऐप फ्री, 180 दिन तक की वैलिडिटी और रोज 3GB तक डेटा भी, जबर्दस्त हैं ये तीन प्रीपेड प्लान

संक्षेप:

इन प्लान में आपको 56 दिन से 180 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में 19 ओटीटी ऐप का फ्री ऐक्सेस दिया जा रहा है। ये प्लान हर दिन 3जीबी तक डेटा ऑफर करते हैं। इनमें आपको अमलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। 

Nov 22, 2025 09:00 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मोबाइल रिचार्ज के साथ फ्री में कई सारे ओटीटी ऐप का सब्सक्रिप्शन चाहते हैं, तो वोडाफोन-आइडिया के पोर्टफोलियो में कई जबर्दस्त ऑप्शन हैं। हम आपको इनमें से टॉप 3 के बारे में बता रहे हैं। इन प्लान में आपको 56 दिन से 180 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में 19 ओटीटी ऐप का फ्री ऐक्सेस दिया जा रहा है। ये प्लान हर दिन 3जीबी तक डेटा ऑफर करते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन प्लान के बारे में।

वोडाफोन-आइडिया का 795 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में आपको 56 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 3जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। कंपनी इसमें हाफ डे अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट्स भी ऑफर कर रही है। यह प्लान हर दिन 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करता है। इसमें आपको ViMTV का सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जो 19 ओटीटी ऐप का ऐक्सेस देता है।

वोडाफोन-आइडिया का 979 रुपये वाला प्लान

कंपनी का यह प्लान 84 दिन चलता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए रोज 2जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी हाफ डे अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट्स जैसे बेनिफिट्स दे रही है। प्लान में आपको डेली 100 फ्री एसएमएस और देशभर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। यह प्लान भी ViMTV सब्सक्रिप्शन के साथ आता है, जिसमें सोनी लिव और जी5 समेट 19 ओटीटी ऐप का ऐक्सेस दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:₹16 हजार तक सस्ते हुए सैमसंग के ये दो 5G फोन, मिलेगा 32MP तक का फ्रंट कैमरा

वोडाफोन-आइडिया का 2399 रुपये वाला प्लान

कंपनी का यह प्लान 180 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको हर दिन 1.5जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट्स भी दे रही है। आपको इसमें रोज 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। यह प्लान भी बाकी प्लान्स की तरह ViMTV ऐक्सेस के साथ आता है, जो 19 ओटीटी ऐप का ऐक्सेस देता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।