
गजब! पूरे एक साल रिचार्ज से छुटकारा, मिलेगा 780GB तक डेटा, कॉलिंग के साथ हॉटस्टार भी फ्री
365 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान में वोडाफोन-आइडिया 780जीबी तक डेटा दे रहा है। कंपनी के ये प्लान फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आते हैं। इनमें से एक प्लान में आपको डिज्नी+ हॉटस्टार का ऐनुअल सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा।
लंबी वैलिडिटी वाले प्लान यूजर्स को काफी पसंद आ रहे हैं। इन प्लान को सब्सक्राइब कराने से बार-बार रिचार्ज की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। अगर आप भी लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो वोडाफोन-आइडिया (Vi) के पास आपके लिए कुछ जबरदस्त ऑप्शन हैं। कंपनी यूजर्स को 365 दिन की वैलिडिटी वाले कुछ शानदार प्लान ऑफर कर रही है। ये प्लान 730जीबी तक डेटा ऑफर करते हैं। इन प्लान में 50जीबी तक एक्सट्रा डेटा फ्री दिया जा रहा है। इस हिसाब से प्लान में मिलने वाला टोटल डेटा 780जीबी तक का हो जाता है। साथ ही इनमें से कुछ प्लान एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री ऐक्सेस भी देते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं वोडाफोन-आइडिया के इन्हीं प्लान्स के बारे में।
वोडाफोन-आइडिया का 2899 रुपये वाला प्लान
कंपनी का यह प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 1.5जीबी डेटा दे रही है। प्लान के सब्सक्राइबर्स को बिना किसी एक्सट्रा चार्ज 50जीबी डेटा भी दिया जा रहा है। खास बाक है कि इस प्लान में आपको बिंज ऑल नाइट बेनिफिट भी मिलेगा। इसमें कंपनी रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिनिमिटेड डेटा देती है। प्लान डेली 100 फ्री एसएमएस और देशभर में सभी नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी देता है। प्लान में आपको वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट्स बेनिफिट भी मिलेगा।
वोडाफोन-आइडिया का 3099 रुपये वाला प्लान
365 दिन चलने वाले इस प्लान में आपको हर दिन 2जीबी के हिसाब से टोटल 730जीबी डेटा मिलेगा। खास बात है कि कंपनी इस प्लान में 50जीबी एक्सट्रा डेटा भी दे रही है। इस हिसाब से प्लान में आपको 780जीबी डेटा मिल जाएगा। इस प्लान में भी रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा दिया जा रहा है। रोज 100 फ्री एसएमए देने वाले इस प्लान में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग भी दे रही है। खास बात है कि कंपनी इस प्लान में एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। इसके अलावा इस प्लान में आपको डेटा डिलाइट्स भी मिलेगा।
(Photo: Freepik)

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




