
डेटा की टेंशन खत्म! Vi लाया धांसू Plan सिर्फ ₹139 में मिलेगा 300GB Unlimited Data का मजा
Vi ने नया 139 रुपए का Extra Data Pack लॉन्च किया है, जो यूजर्स को 300GB तक अनलिमिटेड डेटा देता है। इस प्लान में कोई कॉलिंग, एसएमएस और सर्विस वैलिडिटी। जानें प्लान के सभी शर्तें और फायदे।
Vodafone-Idea (Vi) ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और बेहद किफायती 139 रुपए Extra Data Plan पेश किया है, जो भारी इंटरनेट यूज करने वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस प्लान का सबसे बड़ा हाइलाइट यह है कि कंपनी इसमें Unlimited Data (300GB तक) दे रही है। यानी अगर आप दिनभर YouTube, Instagram Reels, OTT Streaming या Online Gaming करते हैं, तो यह पैक आपकी जरूरतों को आराम से पूरा करेगा।
Vi का यह नया पैक एक Extra Data Booster Pack है, इसलिए इसमें न कॉलिंग मिलेगी, न SMS, और न ही सेवा की वैलिडिटी। यह केवल डेटा के लिए बनाया गया प्लान है, जो आपके मौजूदा Unlimited Pack के साथ ही काम करेगा। इस 139 रुपए प्लान की वैलिडिटी सिर्फ 28 दिन या आपके मौजूदा Unlimited Pack की एक्सपायरी तक रहेगी दोनों में से जो पहले खत्म हो जाए।
भारत में जियो और एयरटेल के लगातार बढ़ते दबाव के बीच Vi लगातार ऐसे प्लान लॉन्च कर रहा है जो Heavy Data Users के लिए बेहद फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस नए 139 रुपए प्लान में क्या-क्या मिलेगा और किन शर्तों का ध्यान रखना जरूरी है।
Vi का नया 139 रुपए Extra Data Pack: क्या मिलता है इसमें?
Vodafone-Idea का यह नया 139 रुपए डेटा पैक खासतौर पर Heavy Internet Users के लिए लॉन्च किया गया है। यदि आपको अपने मौजूदा Unlimited Plan के साथ ज्यादा डेटा की जरूरत महसूस होती है, तो यह पैक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
इस पैक में Vi 300GB तक Unlimited Data दे रहा है। इसका मतलब है कि डेटा कैप पहुंचने से पहले आप बिना किसी टेंशन के इंटरनेट का भरपूर इस्तेमाल कर सकते हैं चाहे वीडियो स्ट्रीमिंग हो, लंबी मीटिंग्स हों या सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग।
वैलिडिटी: कितने दिन चलेगा 139 रुपए वाला Extra Data Pack?
Vi का यह पैक एक Data-Only Add-on है। इसलिए इसकी वैलिडिटी दो तरीकों से लागू होती है: 28 दिन तक चलेगा, या आपके मौजूदा Unlimited Pack की वैलिडिटी तक चलेगा। यानी अगर आपका Unlimited Pack 10 दिन में खत्म हो जाता है, तो यह डेटा पैक भी 10 दिन में समाप्त माना जाएगा। इसका फायदा यह है कि अगर आपका मुख्य प्लान लंबा चल रहा है, तो यह 139 रुपए पैक भी उसी के साथ आराम से चल जाएगा।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




