
ग्राहकों की चांदी, इस सस्ते प्लान में अब मिलेगा सीधे डबल डेटा, कंपनी ने दिया सरप्राइज
अगर आप भी वोडाफोन-आइडिया की सिम चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) ने अपने 340 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स में बढ़ोतरी कर दी है। चलिए एक नजर डालते हैं कि इस प्लान में अब ग्राहकों को कितना डेटा मिलेगा....
अगर आप भी वोडाफोन-आइडिया की सिम चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) ने अपने 340 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स में बढ़ोतरी कर दी है। 340 रुपये वाला यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह कोई सस्ता प्लान नहीं है, लेकिन अब, बेनिफिट्स में बढ़ोतरी के साथ, यह ग्राहकों के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद हो गया है। हालांकि सर्विस वैलिडिटी पहले की तरह 28 दिनों की ही है, और कंपनी ने केवल डेटा बेनिफिट्स में भी बढ़ोतरी की है। ध्यान दें कि यह बदलाव फिलहाल केवल हिमाचल प्रदेश सर्कल में ही लागू है। अन्य सर्कल में, ग्राहकों को पहले जितना डेटा ही मिलेंगे। चलिए एक नजर डालते हैं कि इस प्लान में अब ग्राहकों को कितना डेटा मिलेगा....
वीआई के 340 रुपये प्लान में अब मिलेगा डबल डेटा
टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में, 340 रुपये वाले प्लान में अब 1GB डेली डेटा की जगह 2GB डेली डेटा मिल रहा है, यानी पहले से डबल डेटा। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और अब डेली 2GB डेटा मिलेगा। यानी देखा जाए तो इस प्लान में ग्राहकों को कुल 28GB के बजाए पूरे 56GB डेटा मिलेगा। इसके साथ ही, कंपनी की ओर से ग्राहकों को 1GB एक्स्ट्रा डेटा भी मिलेगा। लेकिन ध्यान रहे कि FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद, यूजर की इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाएगी।
प्लान में एडिशनल बेनिफिट्स भी
प्लान के साथ ग्राहकों को ढेर सारे बेनिफिट्स भी मिलते हैं। एडिशनल बेनिफिट्स में, बिंज ऑल नाइट (रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा), वीकेंड डेटा रोलओवर ऑफर (यह सुनिश्चित करता है कि सप्ताह के दिनों में बचा हुआ सारा डेटा वीकेंड पर इस्तेमाल किया जा सके) और डेटा डिलाइट ( कंपनी इस प्लान के साथ यूजर्स को 2GB बैकअप डेटा भी देती है) शामिल हैं।
वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में राजस्थान सर्कल में कुछ नए प्लान भी पेश किए हैं। सटीक रूप से कहें तो, ये नए प्लान नहीं, बल्कि कंपनी के पुराने प्लान हैं जो राजस्थान में उपलब्ध नहीं थे। अब ये उपलब्ध हैं, और ये खास तौर पर दिलचस्प हैं। ये सभी नए प्लान 200 रुपये से कम कीमत (155 रुपये, 179 रुपये और 189 रुपये) के हैं। सभी प्लान एक जैसे बेनिफिट प्रदान करते हैं, लेकिन ग्राहकों के लिए अलग-अलग सर्विस वैलिडिटी के साथ आते हैं।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




