होली से पहले Vi का तोहफा इन प्लान्स के साथ दे रहा Limitless Data, कॉल और OTT का फायदा भी फ्री

Feb 17, 2026 11:46 am ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Vodafone Idea (Vi) ने अपने कुछ चुनिंदा पोस्टपेड प्लान्स में Limitless 4G और 5G डेटा का ऑफर शुरू कर दिया है। इन प्लान की कीमत 451 रुपए से लेकर 1201 रुपए है। अब यूजर्स को इन प्लान्स में बिना डेटा कैप के इंटरनेट का मज़ा मिलेगा।

होली से पहले Vi का तोहफा इन प्लान्स के साथ दे रहा Limitless Data, कॉल और OTT का फायदा भी फ्री

भारत की टेलीकॉम मार्केट में डेटा की डिमांड बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए वोडाफोन आइडिया (Vi) ने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड या लिमिटलेस डेटा प्लान शुरू किया है। वह भी 4G और 5G दोनों नेटवर्क पर। कंपनी ने यह सुविधा चुनिंदा सर्किलों में ही उपलब्ध कराई है। प्लान की इन प्लान्स की शुरुआती कीमत 451 रुपये से लेकर 1201 रुपये तक है। फिलहाल, यह सुविधा आंध्र प्रदेश के सर्किल में उपलब्ध है। इस कीमत में अनलिमिटेड डेटा (4G और 5G) मिलना वाकई शानदार है। खास बात यह है कि अनलिमिटेड डेटा के अलावा, Vi के इस प्लान में यूजर्स को OTT (ओवर-द-टॉप) सुविधाएं और कॉलिंग बेनेफिट्स भी मिलेंगे। वोडाफोन आइडिया की वेबसाइट पर अब ये बदलाव दिखने लगे हैं।

Vi Max 451 पोस्टपेड प्लान

Vi Max 451 सबसे किफायती पोस्टपेड प्लान है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स, 3000 SMS और डेटा रोलओवर की सुविधा (200GB तक) मिलती है। इस प्लान में 50GB डेटा मिलता है। इस प्लान की सबसे खास बात है प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा दिया जा रहा है यानी की 50GB डेटा खत्म होने के बाद भी आप इंटरनेट का यूज कर सकेंगे। इसके साथ ही Vi अनलिमिटेड नाइट डेटा भी ऑफर करता है। मतलब आप रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक डेटा स्पीड कैप के इंटरनेट का फुल मज़ा ले सकते हैं। इस प्लान में कोई एक OTT सब्सक्रिप्शन (Disney+ Hotstar, Sony LIV, Sun NXT), 750 रुपए की फ्लाइट छूट मिलेगी।

Vi Max 551 पोस्टपेड प्लान के बेनेफिट्स

इसमें Vi Max 451 से थोड़ा ज़्यादा डेटा मिलता है 90 GB डेटा (और 200 GB तक रोलओवर)। जैसे कि पहले प्लान में था, इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉल्स, 3000 SMS, अनलिमिटेड नाइट डेटा, और अनलिमिटेड 5G मिलता है। इस प्लान में आप 6 महीने Amazon Prime, 12 महीने Sony LIV, Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन, Swiggy One, EazyDiner Prime या Norton 360 मोबाइल सिक्योरिटी जैसे फायदे मिलेंगे।

Vi Max 751 पोस्टपेड प्लान के फायदे

इसमें आपको 150GB डेटा मिलता है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉल्स, 3000 SMS और अनलिमिटेड नाइट डेटा शामिल है। इस प्लान में तीन अलग-अलग लाभ चुनने का ऑप्शन दिया जाता है। इसका मतलब यह है कि आप अपने डेटा प्लान को अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं चाहे वो OTT सब्सक्रिप्शन्स हों (जैसे Amazon Prime, Disney+ Hotstar, Sony LIV, Sun NXT) या Swiggy One / EazyDiner Prime / Norton सिक्योरिटी जैसे लाइफस्टाइल फायदे।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।