180 दिन में एक बार कराएं मोबाइल रिचार्ज, 30GB ज्यादा डेटा, 19 ओटीटी ऐप फ्री, कॉलिंग भी

Jan 25, 2026 09:25 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वोडाफोन-आइडिया ये प्लान 180 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं। इनमें एक प्लान बिना किसी अडिशनल चार्ज 30जीबी एक्सट्रा डेटा देता है। वहीं, दूसरा प्लान 19 ओटीटी ऐप के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है। आइए जानते हैं डीटेल।

180 दिन में एक बार कराएं मोबाइल रिचार्ज, 30GB ज्यादा डेटा, 19 ओटीटी ऐप फ्री, कॉलिंग भी

लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की बात हो तो वोडाफोन-आइडिया के पास आपके लिए दो बेहतरीन प्लान हैं। कंपनी के ये प्लान 180 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं। इनमें एक प्लान बिना किसी अडिशनल चार्ज 30जीबी एक्सट्रा डेटा देता है। वहीं, दूसरा प्लान 19 ओटीटी ऐप के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है। ये प्लान डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आते हैं। इनमें ओटीटी ऐप का भी ऐक्सेस दिया जा रहा है। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में।

वोडाफोन-आइडिया का 1749 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की वैलिडिटी 180 दिन की है। कंपनी इस प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 1.5जीबी डेटा दे रही है। प्लान में कंपनी 45 दिन के लिए 30जीबी एक्सट्रा डेटा ऑफर कर रही है। यह प्लान बिंज ऑल नाइट बेनिफिट के साथ आता है। इसमें आपको रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी वीकेंड डेटा रोलओवर और हर महीने 2जीबी तक बैकअप डेटा भी दे रही है।

वोडाफोन-आइडिया का 2399 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन-आइडिया के इस प्लान की वैलिडिटी भी 180 दिन है। प्लान में कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 1.5जीबी डेटा ऑफर कर रही है। यह प्लान भी रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा वाला बिंज ऑल नाइट बेनिफिट दे रही है। प्लान में आपको वीकेंड डेटा रोलओवर और हर महीने 2जीबी तक बैकअप डेटा भी मिलेगा। यह प्लान हर दिन 100 फ्री एसएमएस और देश भर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग देता है। प्लान के सब्सक्राइबर Vi Movies & TV App के जरिए सोनी लिव और जी5 समेत 19 ओटीटी ऐप्स को देख सकते हैं।

इस प्लान में 180 दिन की वैलिडिटी

वोडाफोन-आइडिया के इस प्लान की कीमत 1149 रुपये है। इसमें आपको 180 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। प्लान में टोटल 15जीबी डेटा दिया जा रहा है। यह प्लान 1800 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। इस प्लान में आपको कोई अडिशनल बेनिफिट नहीं मिलेगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।