चुपके से आया Vivo का सस्ता 5G स्मार्टफोन, इसमें 7200mah बैटरी, 50MP कैमरा और वॉटरप्रूफ बॉडी
Vivo Y6a को कंपनी ने चुपचाप अपने बजट 5G फोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह सस्ता फोन 7200mAh बैटरी ऑफर करता है। इसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। फोन की रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। देखें कीमत और खासियत

Vivo ने चुपचाप चीन में Vivo Y6a नाम से एक नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन किफायती कीमत में स्नैपड्रैगन चिपसेट और लेटेस्ट ओरिजिनओएस सॉफ्टवेयर के साथ आता है और इसमें लंबी बैटरी लाइफ भी मिलती है। फोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी है और कंपनी का दावा है कि यह 6 साल तक अपनी बैटरी हेल्थ बनाए रखेगी। इसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। फोन की रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। दमदार साउंड के लिए फोन स्टीरियो स्पीकर सेटअप के साथ आता है। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास है, चलिए डिटेल में जानते हैं इस फोन के बारे में सबकुछ...
चलिए एक नजर डालते हैं Vivo Y6a 5G में क्या-क्या खास है
बड़ा डिस्प्ले और तेज प्रोसेसर
Vivo Y6a में 1570x720 रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.75 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है। यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट से लैस है, जिसे 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी
स्मार्टफोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7200mAh की बड़ी बैटरी है। वीवो का दावा है कि बैटरी को 1800 चार्जिंग साइकिल के साथ छह साल तक अपनी बैटरी हेल्थ बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। वर्चअल रैम सपोर्ट के साथ फोन की रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ओरिजिनओएस 6 पर चलता है।
वॉटरप्रूफ बॉडी और दमदार साउंड भी
फोन में मिलने वाले अन्य खास फीचर्स में स्टीरियो स्पीकर, एनएफसी, एक आईआर ब्लास्टर, एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट के साथ धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP69+IP68 रेटिंग शामिल है। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी और एपीटीएक्स एडेप्टिव ऑडियो कोडेक्स के लिए सपोर्ट शामिल हैं।
फोन की कीमत और खासियत
Vivo Y6a को केवल एक कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है। चीन में इस कीमत 1,999 युआन (यानी लगभग 27,700 रुपये) है। इसे ओब्सीडियन ब्लैक, गैलेक्सी सिल्वर और फीनिक्स गोल्ड जैसे कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया है। भारत समेत अन्य बाजारों में इसे लॉन्च किया जाएगा या नहीं, फिलहाल ऐसी कोई डिटेल सामने नहीं आई है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


