
6000mAh की बैटरी वाले दो नए 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 12GB तक की रैम, प्रोसेसर भी दमदार
वीवो ने अपने स्मार्टफोन्स की रेंज को बढ़ाते हुए दो नए फोन - Vivo Y50s और Vivo Y50e 5G को लॉन्च किया है। कंपनी के ये फोन 12जीबी तक की रैम और 6000mAh की बैटरी के साथ आते हैं। इन फोन में कंपनी डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दे रही है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
वीवो ने अपने स्मार्टफोन्स की रेंज को बढ़ाते हुए दो नए फोन लॉन्च किए हैं। इन फोन का नाम Vivo Y50s और Vivo Y50e 5G है। कंपनी ने इन फोन को चीन में लॉन्च किया है। Y50e 5G 6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत चीन में 1499 युआन (करीब 19350 रुपये) है। वहीं, Y50s 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसकी शुरुआती कीमत चीन में 1799 युआन (22,200 रुपये) है। दोनों फोन सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। इन फोन में 6000mAh की बैटरी के साथ कई शानदार फीचर दिए हए हैं। आइए जानते हैं डीटेल।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
वीवो Y50e और Y50s के फीचर और स्पेसिफिकेशन
दोनों फोन दिखने में एक जैसे हैं। इनमें 1600 x 720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.74 इंच का फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिलेगा। एचडी+ रेजॉलूशन वाले इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz का है। फोन्स का डाइमेंशन 167.30 x 76.95 x 8.19mm और वजन 204 गआा्म है। Y50e 5G 6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है वहीं, Y50s को कंपनी ने 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है।

प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इन डिवाइसेज में डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दे रही है। फोटोग्राफी के लिए इन फोन में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। दोनों फोन 6000mAh की बैटरी से लैस है। वीवो Y50e 15 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करता है। जबकि, Y50s में कंपनी 44 वॉट की फास्ट चार्जिंग दे रही है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
वीवो के ये दोनों फोन OTG रिवर्स चार्जिंग के साथ आते हैं। ओएस की जहां तक बात है, तो कंपनी के ये फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OriginOS 5 पर काम करते हैं। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इनमें साइड-माउटेंड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। केनक्टिविटी के लिए इन फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
(Photo: tudocelular)

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Confession (White)









