7200mAh की जंबो बैटरी, 50MP कैमरा, डस्ट+वॉटर रेजिस्टेंट बॉडी के साथ आया Vivo का गदर फोन

share Share
Follow Us on

Vivo Y500i स्मार्टफोन 7200mAh सुपर बैटरी, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 50MP रियर कैमरा और 12GB RAM/512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च हुआ है।

7200mAh की जंबो बैटरी, 50MP कैमरा, डस्ट+वॉटर रेजिस्टेंट बॉडी के साथ आया Vivo का गदर फोन

Vivo ने अपनी Y-सीरीज में एक और स्मार्टफोन Vivo Y500i को पेश कर दिया है, जो 2026 में कंपनी का पहला बड़ा मॉडेल माना जा रहा है। पिछले साल Vivo Y500 और Y500 Pro लॉन्च करने के बाद, Vivo ने इसी सीरीज़ का एक नया फोन लॉन्च किया है, जिसे चीन में Vivo Y500i नाम दिया गया है। यह फोन लंबी बैटरी लाइफ, बड़े स्टोरेज ऑप्शन और भरोसेमंद 5G परफॉर्मेंस पर फोकस करता है, और उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। Vivo Y500i की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की जंबो बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है और 44W Flash Charge सपोर्ट के साथ जल्दी चार्ज होती है। कैमरा के मामले में फोन में 50MP का मुख्य रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो रोजमर्रा की फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए है।Vivo Y500i की कीमत और उपलब्धता

Vivo Y500i की कीमत और कलर वैरिएंट

Vivo Y500i चीन में गैलेक्सी सिल्वर, ऑब्सीडियन ब्लैक और फीनिक्स गोल्ड कलर ऑप्शन में चीन में लॉन्च हुआ है। ग्राहक 8GB+128GB, 8GB+256GB, 8GB+512GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB जैसे वेरिएंट में से चुन सकते हैं। इन वेरिएंट की कीमत क्रमशः 1,499 युआन (19,422 रुपए), 1,799 युआन (23,309 रुपए), 1,999 युआन (25,901 रुपए) और 2,199 युआन (28,492 रुपए) है।

Vivo Y500i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले और डिज़ाइन

Vivo Y500i में 6.75-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका HD+ (1520×720) रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है, जिससे आप फ़ोटो, वीडियो और गेमिंग को स्मूद और तेज अनुभव कर सकते हैं।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Vivo Y500i को Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट के साथ पेश किया गया है यह चिपसेट फोन को 5G नेटवर्क सपोर्ट, बेहतर बैलेंस्ड परफॉर्मेंस का अनुभव देता है। फोन में 8GB और 12GB RAM विकल्प हैं, साथ ही LPDDR5X/LPDDR4X RAM तकनीक के साथ स्टोरेज ऑप्शन में 256GB, 512GB तक उपलब्ध होंगे।

बैटरी और चार्जिंग

Y500i की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh बैटरी है। इसके अलावा फोन 44W Flash Charge को भी सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज होती है और आपको लंबे समय इंतज़ार नहीं करना पड़ता है।

कैमरा सिस्टम

फोन में 50MP का मुख्य रियर कैमरा मौजूद है। इसके साथ कैमरा यूनिट में बेसिक फ़ोकसिंग टूल्स दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

Vivo Y500i में आधुनिक कनेक्टिविटी फीचर्स जैसे 5G नेटवर्क सपोर्ट, Wi-Fi डुअल-बैंड, Bluetooth, GPS, और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, सेंसर्स और अन्य बेसिक स्मार्टफोन फ़ंक्शंस भी दिए गए हैं।

डस्ट और वॉटर रेज़िस्टेंस

Vivo Y500i में IP68/69 डस्ट और वॉटर रेज़िस्टेंस की सुविधा दी गई है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Vivo Y500i launched with 7200mAh battery 50MP camera 12GB RAM and 512GB storage with dust water resistant body
;;;