Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़vivo y400 pro featuring 32mp selfie camera and 5500mah battery available with rupees 2000 off
रील बनाने के लिए तगड़ा फोन, मिलेगा 32MP का सेल्फी कैमरा, ₹2 हजार का डिस्काउंट भी

रील बनाने के लिए तगड़ा फोन, मिलेगा 32MP का सेल्फी कैमरा, ₹2 हजार का डिस्काउंट भी

संक्षेप:

यह फोन 32MP के सेल्फी कैमरा और 50MP के मेन कैमरा से लैस है। 31 जनवरी तक आप इस फोन को 2 हजार रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 90W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Jan 10, 2026 02:51 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रील और वीडियो बनाने के लिए एक शानदार सेल्फी कैमरे वाला फोन तलाश रहे हैं, तो Vivo Y400 Pro आपके लिए एक धांसू ऑप्शन साबित हो सकता है। यह फोन 32 मेगापक्सल के सेल्फी कैमरा और 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा से लैस है। फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अमेजन इंडिया पर 27999 रुपये है।

खास बात है कि 31 जनवरी तक आप इस फोन को 2 हजार रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी 1399 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन 26550 रुपये तक सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

vivo y400 pro

वीवो Y400 प्रो के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी Y400 प्रो में 6.77 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स का है। फोन 8जीबी LPDDR4X रैम और 256जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट ऑफर कर रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें:₹10999 में खरीदें सैमसंग, मोटो के 12GB तक की रैम वाले ये फोन, कैमरा 50MP का

इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फोन का मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन फीचर के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5500mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार इस चार्जिंग टेक्नोलॉजी से फोन की बैटरी मात्र 19 मिनट में 50 पर्सेंट तक चार्ज हो जाता है।

ये भी पढ़ें:15 हजार से कम में मिल रहे सैमसंग के स्मार्ट टीवी, खुश कर देगी सोनी की कीमत

ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS15 पर काम करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन तीन कलर ऑप्शन- फ्रीस्टाइल वाइट, फेस्ट गोल्ड और नेब्युला पर्पल में आता है

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।