Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Vivo Y400 Pro 5G available with flat discount of rupees 2000 till 31st december on amazon
2 हजार रुपये सस्ता हुआ 32MP के सेल्फी कैमरा वाला धांसू फोन, 19 मिनट में हो जाता है 50% तक चार्ज

2 हजार रुपये सस्ता हुआ 32MP के सेल्फी कैमरा वाला धांसू फोन, 19 मिनट में हो जाता है 50% तक चार्ज

संक्षेप:

Vivo Y400 Pro अमेजन इंडिया पर बेस्ट ऑफर्स के साथ मिल रहा है। आप इसे 31 दिसंबर तक 2 हजार रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी इस फोन पर 1399 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। 

Dec 08, 2025 03:51 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दमदार बैटरी और शानदार सेल्फी कैमरा वाला फोन तलाश रहे हैं, तो Vivo Y400 Pro आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन है। खास बात है कि फोन अमेजन इंडिया पर बेस्ट ऑफर्स के साथ मिल रहा है। आप इसे 31 दिसंबर तक 2 हजार रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी इस फोन पर 1399 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

वीवो Y400 प्रो के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 6.77 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स का है। फोन 8जीबी LPDDR4X रैम और 256जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे दिए गए हैं।

इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। फोन का मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5500mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इस चार्जिंग टेक्नोलॉजी की मदद से फोन मात्र 19 मिनट में 50 पर्सेंट तक चार्ज हो जाता है।

ये भी पढ़ें:₹36499 सस्ता हुआ मोटोरोला का यह स्टाइलिश फोन, चौंका देगी कीमत, इयरबड्स फ्री

ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS15 पर काम करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन तीन कलर ऑप्शन- फ्रीस्टाइल वाइट, फेस्ट गोल्ड और नेब्युला पर्पल में आता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।