Vivo का नया फोन, मिलेगी 16GB तक की रैम और 6000mAh की बैटरी, कैमरा सेटअप भी धांसू

Mar 09, 2026 07:35 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

वीवो Y37+ की मार्केट में एंट्री हो गई है। कंपनी का यह लेटेस्ट फोन डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है। इसकी बैटरी 6000mAh की है, जो 44 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo का नया फोन, मिलेगी 16GB तक की रैम और 6000mAh की बैटरी, कैमरा सेटअप भी धांसू

वीवो ने मार्केट में अपना नया फोन लॉन्च किया है। कंपनी के इस लेटेस्ट फोन का नाम - Vivi Y37+ है। फोन को कंपनी ने अभी चीन में लॉन्च किया है। यह फोन 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। यह एक ड्रॉप रेजिस्टेंस फोन है, जिसकी बैटरी 60000mAh की है। फोन की कीमत चीन में 1599 युआन (करीब 21400 रुपये) है। फोन तीन कलर ऑप्शन- ऑब्सीडियन ब्लैक, गेज ब्लू और सनराइज गोल्ड में आता है। यह फोन वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है और इसकी सेल भी जल्द शुरू होगी। आइए डीटेल में जानते हैं वीवो के इस स्मार्टफोन के बारे में।

वीवो Y37+ के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.74 इंच का LCD पैनल दे रही है। फोन में ऑफर किए जा रहे इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंप्लिंग रेट 180Hz का है। आई प्रोटेक्शन से लैस यह डिस्प्ले 1000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। इसमें आपको 70% NTSC कलर गैमट मिलेगा। इसका कॉन्ट्रास्ट रेशियो 1500:1 है। कंपनी ने इस फोन को 8जीबी LPDDR4x रैम और 256जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज में लॉन्च किया है। फोन में कंपनी 8जीबी अडिशनल वर्चुअल रैम दे रही है। इससे इस फोन की टोटल रैम बढ़कर 16जीबी तक की हो जाती है।

vivo

प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको Mali-G57 जीपीयू के साथ डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ऑटोफोक्स वाला 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दे रही है। यह कैमरा नाइट, पोर्ट्रेट, पैनोरमा और प्रो मोड के साथ आता है। फोन का रियर कैमरा 10x डिजिटल जूम भी सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में कंपनी 5 मेगापिक्सल का फंट कैमरा दे रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 44 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कंपनी रिवर्स चार्जिंग भी दे रही है।

ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्ऱॉयड 15 पर बेस्ड Origin OS 5 पर काम करता है। यह ओएस लेटेस्ट फीचर्स, बेहतर सिक्योरिटी, यूजर फ्रेंड्ली इंटरफेस और इंटेलिजेंट ऐंटी-फ्रॉड प्रोटेक्शन के साथ आता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए कंपनी इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर ऑफर कर रही है। यह फोन SGS - सर्टिफाइड ड्रॉप रेजिस्टेंस के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल नैनो सिम 5G, NFC, 3.5mm हेडफोन जैक और इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल जैसे ऑप्शन मिलेंगे।

(Main Image: gagadget)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।