Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़vivo y31d launched with 120hz display 7200mah battery and more check price
7200mAh बैटरी वाला वीवो का फुल वॉटरप्रूफ फोन, फुल चार्ज में 68 घंटे सुनाएगा गाने

7200mAh बैटरी वाला वीवो का फुल वॉटरप्रूफ फोन, फुल चार्ज में 68 घंटे सुनाएगा गाने

संक्षेप:

Vivo Y31d Launched: वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर Vivo Y31d को लॉन्च कर दिया है। यह फोन 7,200mAh बैटरी के साथ आता है और ट्रिपल IP रेटिंग के साथ आता है यानी यह फुल वॉटरप्रूफ है। दावा है कि फुल चार्ज में 68 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक टाइम या 45 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा।

Jan 10, 2026 05:22 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Vivo Y31d Launched: वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर Vivo Y31d को लॉन्च कर दिया है। यह फोन 7,200mAh बैटरी के साथ आता है और ट्रिपल IP रेटिंग के साथ आता है यानी यह फुल वॉटरप्रूफ है। फिलहाल कंपनी इस फोन को आधिकारिक तौर पर वियतनाम में लॉन्च किया है। यह स्नैपड्रैगन 6s जेन 2 चिपसेट से लैस है। कितनी है कीमत और क्या है इस फोन में खास, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ...

Vivo Y31d की खासियत

नए Vivo Y31d में कर्व्ड किनारों वाला एक सीमलेस मोनोलिथिक डिजाइन, एक प्रीमियम मेटल कैमरा मॉड्यूल और एक मजबूत पॉलीमर बिल्ड है, जिसे SGS 5-स्टार ड्रॉप सर्टिफिकेशन, मिलिट्री-ग्रेड इम्पैक्ट रेजिस्टेंस और IP68, IP69, और IP69+ रेटिंग सहित मजबूत प्रोटेक्शन रेटिंग्स का सपोर्ट मिला है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग और वीवो के सुपर बैटरी सेविंग मोड के साथ 7200mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी हेल्थ छह साल तक चलेगी और फुल चार्ज में 68 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक टाइम या 45 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा। इस फोन में 6.75 इंच का 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है, जिसमें 1250 निट्स तक की ब्राइटनेस और TÜV रीनलैंड सर्टिफिकेशन है, साथ ही 400% वॉल्यूम बूस्ट और हाइपरसेंस गेमिंग ऑडियो जैसे बेहतर ऑडियो फीचर्स भी हैं।

ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म, पहली सेल में धूम मचाएंगे इतने सारे स्मार्टफोन, देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें:भारत में आते ही छा जाएगा Moto का लग्जरी फोन, सामने आए फीचर्स; इतनी है कीमत

इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 6s जेन 2 4G चिपसेट है, जो Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 और नए Origin Island मल्टीटास्किंग फीचर के साथ आता है। यह 6GB + 128GB और 8GB + 128GB वेरिएंट में LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। फोन रैम एक्सपेंशन को सपोर्ट करता है लेकिन इसमें माइक्रोएसडी कार्ड को नहीं। फोटोग्राफी के लिए, फोन के रियर में 50 मेगापिक्सेल डु्ल कैमरा सेटअप है। सेल्फी के लिए, फोन में 8 मेगापिक्सेल कैमरा है। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन में डुअल नैनो-सिम, 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, और बेहतर सिग्नल स्टेबिलिटी के लिए एक इंटेलिजेंट AI लिंकेज फीचर शामिल हैं।

कीमत और कलर ऑप्शन

Vivo Y31d को दो कलर ऑप्शन - बटरफ्लाई विंग्स (वाइब्रेंट 3D लाइटिंग इफेक्ट के साथ एलिगेंट व्हाइट) और नेबुला ब्लैक - में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए VND 7,680,000 (करीब 26,399.28 रुपये) और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए VND 8,540,000 (29,355.45 रुपये) है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।