Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़vivo y19s 5g featuring 6000mah battery 13mp camera and dimensity processor launched in india
6000mAh की बैटरी के साथ आया Vivo का नया 5G फोन, कीमत 11 हजार रुपये से कम

6000mAh की बैटरी के साथ आया Vivo का नया 5G फोन, कीमत 11 हजार रुपये से कम

संक्षेप:

वीवो ने इंडियन मार्केट में अपने नए फोन- Y19s 5G को लॉन्च किया है। फोन की शुरुआती कीमत 11 हजार रुपये से कम है। फोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें आपको शानदार डिस्प्ले और 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा।

Sun, 2 Nov 2025 12:13 PMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वीवो ने इंडियन मार्केट में अपने नए फोन को लॉन्च किया है। कंपनी के इस लेटेस्ट फोन का नाम Vivo Y19s 5G है। यह फोन 90Hz के रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले, 6000mAh की बैटरी और डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। फोन का मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। फोन तीन वेरिएंट 4जीबी + 64जीबी, 4जीबी + 128जीबी और 6जीबी + 128जीबी में आता है। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 10999 रुपये और मिड वेरिएंट की कीमत 11999 रुपये है। वहीं, इसका 6जीबी रैम वाला वेरिएंट 13499 रुपये के प्राइसटैग के साथ आता है। वीवो का यह फोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है।

वीवो Y19s 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.74 इंच का एचडी+ LCD पैनल दे रही है। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 700 निट्स का है। फोन 6जीबी तक की LPDDR4x रैम और 128जीबी के eMMC 5.1 स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दे रही है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में कंपनी 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और एक 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस दे रही है। सेल्फी के लिए आपको इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में दी गई बैटरी 6000mAh की है। यह बैटरी 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है।

ये भी पढ़ें:सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज के बारे में X यूजर ने दी बड़ी जानकारी, लॉन्च डेट लीक

इसे कंपनी अपडेट्स भी दे सकती है। वीवो का यह नया फोन IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए आपको इस फोन में Wi-Fi (2.4GHz/5GHz), ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। कंपनी ने इस फोन को दो कलर ऑप्शन- मैजेस्टिक ग्रीन और टाइटेनियम सिल्वर में आता है।

(Photo: Gizmochina)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।