Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़vivo Y19e featuring up to 8gb ram available under 9000 on amazon
8GB तक की रैम वाला वीवो का बजट स्मार्टफोन, मिलेगी 5500mAh की बैटरी, कीमत मात्र 8999 रुपये

8GB तक की रैम वाला वीवो का बजट स्मार्टफोन, मिलेगी 5500mAh की बैटरी, कीमत मात्र 8999 रुपये

संक्षेप:

बजट सेगमेंट में एक पावरफुल तलाश रहे हैं, तो Vivo Y19e आपके लिए एक जबर्दस्त ऑप्शन है। यह फोन अमेजन इंडिया पर 8999 रुपये का मिल रहा है। कंपनी इस फोन पर 449 रुपये तक का कैशबैक दे रही है। फोन में 8जीबी तक की रैम दी गई है।

Jan 05, 2026 04:04 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बजट सेगमेंट में एक पावरफुल तलाश रहे हैं, तो Vivo Y19e आपके लिए एक जबर्दस्त ऑप्शन है। यह फोन अमेजन इंडिया पर 8999 रुपये का मिल रहा है। कंपनी इस फोन पर 449 रुपये तक का कैशबैक दे रही है। आप इसे एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। फोन 4जीबी रियल और 4जीबी वर्चुअल रैम से लैस है। इससे इस फोन की टोटल रैम बढ़कर 8जीबी तक की हो जाती है। इसके अलावा फोन में कंपनी 5500mAh की बैटरी दे रही है। आइए जानते हैं डीटेल।

वीवो Y19e के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

वीवो का यह बजट स्मार्टफोन 1600 x 720 पिक्सल रेजॉलूशन वाले 6.74 इंच के एचडी+ LCD पैनल के साथ आता है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 4जीबी LPDDR4x रैम और 64जीबी का eMMC 5.1 स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7225 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर लगा है। इसके अलावा इसमें आपको एक सेकेंडरी कैमरा भी देखने को मिलेगा।

Vivo
ये भी पढ़ें:महंगे हुए सैमसंग के ये पॉप्युलर स्मार्टफोन, 2 हजार रुपये तक बढ़ी कीमत

सेल्फी के लिए फोन में कंपनी 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। फोन में दी गई बैटरी 5500mAh की है। यह बैटरी 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको वीवो के इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन मिलिट्री-ग्रेड-ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। यह IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर काम करता है। वीवो का यह फोन टाइटेनियम सिल्वर और मैजेस्टिक ग्रीन में ऑफर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:BIS पर दिखे वीवो के दो नए फोन, जल्द हो सकते हैं लॉन्च, कमाल के हैं फीचर
Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।