दो 200MP कैमरा, 16GB रैम वाले Vivo X300 Ultra और X300 FE हुए लॉन्च, फोटोग्राफी के हैं किंग, पानी में भी खीच सकेंगे फोटो
Vivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च हो गए हैं। ये फोन ZEISS कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 200MP कैमरा, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिजाइन के साथ आते हैं।

Vivo X300 Ultra And Vivo X300 FE Launched In India: Vivo ने भारत में अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इस बार खास फोकस कैमरा, परफॉर्मेंस और प्रीमियम एक्सपीरियंस पर रखा है, जिससे ये दोनों फोन सीधे हाई-एंड सेगमेंट में आते हैं। Vivo X300 Ultra को कंपनी का सबसे पावरफुल और प्रीमियम फोन बताया जा रहा है, जिसमें ZEISS के साथ मिलकर बनाया गया कैमरा सिस्टम दिया गया है। एक्स300 अल्ट्रा में टेलीफोटो वाले 200 मेगापिक्सल के ज़ीस कैमरा सिस्टम से लैस किया है और हैंडसेट में 6600mAh की बैटरी भी है। वीवो ने दोनों फोन में एआई बेस्ड एडिटिंग टूल्स जैसे एआई इरेज, एआई रिफ्लेक्शन इरेज, एआई इमेज एक्सपेंडर, एआई मैजिक मूव और एआई ऑडियो नॉइज इरेजर भी शामिल किए हैं। यह फोन ज़ीस मल्टीफोकल पोर्ट्रेट मोड और 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Vivo X300 Ultra और X300 FE की कीमत और उपलब्धता
Vivo X300 Ultra को भारत में प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,59,999 रुपए रखी गई है, जिसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलता है। वहीं Vivo X300 FE की कीमत 79,999 रुपए से शुरू होती है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन Flipkart, Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। बैंक ऑफर्स के तहत 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट और EMI ऑप्शन भी मिल रहे हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Vivo X300 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
इस फोन में ZEISS के साथ मिलकर बनाया गया एडवांस कैमरा सिस्टम मिलता है, जिसमें 200MP का मेन कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। फोन में बड़ा 6.82 इंच LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद एक्सपीरियंस देता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलता है, जिससे हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग आसानी से हो जाती है। बैटरी के तौर पर इसमें 6600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही, यह फोन लेटेस्ट Android 16 पर चलता है और लंबे समय तक अपडेट का सपोर्ट भी देता है।
Vivo X300 FE की खासियतें
इसमें भी ZEISS कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। फोन में 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज और स्मूद काम करता है। इसमें 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Black










