Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़vivo x300 specifications revealed ahead of launch will offer 200mp camera
200MP के कैमरा वाला वीवो का नया फोन, लॉन्च से पहले सामने आए जबर्दस्त फीचर

200MP के कैमरा वाला वीवो का नया फोन, लॉन्च से पहले सामने आए जबर्दस्त फीचर

संक्षेप:

वीवो X300 जल्द मार्केट में एंट्री कर सकता है। यह फोन वीवो X200 प्रो मिनी का रीब्रैंडेड वर्जन होगा। फोन में आपको 200 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलेगा। सेल्फी के लिए कंपनी इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे सकती है।

Oct 11, 2025 11:02 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वीवो अपनी X सीरीज के नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम Vivo X300 है। यह फोन Vivo X200 Pro Mini के सक्सेसर के तौर पर मार्केट में एंट्री कर सकता है। इसमें कंपनी 6.3 इंच का डिस्प्ले ऑफर करने वाली है। लॉन्च से पहले वीवो ने इस फोन का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें इसके खास फीचर्स को हाइलाइट किया गया है। फोन में कंपनी डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट और 200 मेगापिक्सल के Zeiss अल्ट्रा मेन कैमरा के साथ आ सकता है। आइए जानते हैं डीटेल।

वीवो X300 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर नया डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट देने वाली है। यह फोन वीवो के BlueImage V3+ इमेज चिप के साथ आएगा, जो फोन के कैमरी की ओवरऑल इमेजिंग कैपेबिलिटी को इन्हैंस करेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में कंपनी Zeiss 200 मेगापिक्सल अल्ट्रा मेन कैमरा देने वाली है। साथ ही इसमें आपको एक APO टेलिफोटो लेंस देखने को मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में कंपनी 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। फोन 4K 120fps 10-बिट लॉग वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा।

फोन के डिजाइन की बात करें, तो यह डिवाइस 7.95mm के अल्ट्राथिन बॉडी के साथ आएगा। इसमें आपको 1.05mm के यूनिफॉर्म बेजल देखने को मिलेंगे। फोन सस्पेंडेड वॉटरड्रॉप कर्व्ड ग्लास फिनिश के साथ आएगा। फोन में बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए कंपनी अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर 2.0 भी देने वाली है। यह फोन सेमी-सॉलिड टेक्नोलॉजी वाली 4th जेनरेशन सिलिकॉन नेगेटिव बैटरी के साथ आएगा। ओएक की बात करें, तो यह फोन OriginOS 6 पर काम करेगा।

ये भी पढ़ें:दिवाली पर सबसे धमाकेदार डील, लॉन्च प्राइस से ₹17 हजार सस्ता हुआ सैमसंग का फोन

वीवो X200 प्रो मिनी के फीचर और स्पेसिफिकेशन

वीवो का यह फोन 6.31 इंच के 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट दिया गया है। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5700mAh की है, जो 90 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।