
Vivo लाया 200MP के कैमरा वाले दो जबर्दस्त फोन, मिलेगी 6510mAh तक की बैटरी
वीवो ने इंडियन मार्केट में अपनी Vivo X300 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के नए फोन 200 मेगापिक्सल के कैमरा से लैस है। इनमें आपको 6510mAh तक की बैटरी मिलेगी। इन फोन की सेल 10 दिसंबर से शुरू होगी। आइए जानते हैं डीटेल।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
वीवो ने इंडियन मार्केट में अपनी Vivo X300 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की इस सीरीज में दो फोन- Vivo X300 और Vivo X300 Pro आते हैं। वीवो X300 तीन वेरिएंट- 12जीबी + 256जीबी, 12जीबी + 512जीबी और 16जीबी + 512जीबी में आता है। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 75999 रुपये और मिड वेरिएंट की कीमत 81999 रुपये है। वहीं, फोन के टॉप-एंड वेरिएंट के लिए आपको 85999 रुपये खर्च करने होंगे।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सीरीज के प्रो वेरिएंट यानी X300 प्रो को कंपनी ने 16जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1,09,999 रुपये है। वीवो X300 सीरीज की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है। सेल के लिए वीवो के ये नए फोन 10 दिसंबर से उपलब्ध होंगे। वीवो ने शानदार फोटोग्राफी एक्सपीरियंस के लिए ZEISS 2.35x टेलिफोटो एक्सटेंडर किट भी लॉन्च किया है। इसकी कीमत 18999 रुपये है।
वीवो X300 के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 6.31 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स का है। फोन 16जीबी तक की LPDDR5X रैम और 512जीबी के UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट मिलेगा। फोन का मेन कैमरा 200 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 50 मेगापिक्सल का Sony LYT602 ZEISS APO पेरिस्कोप कैमरा दे रही है।
सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6040mAh की है। यह बैटरी 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग और 40 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रोसोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओएस की बात करें, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। फोन IP68 + IP69 वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
वीवो X300 प्रो के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले दे रही है। यह 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स का है। यह फोन आर्मर ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन 16जीबी LPDDR5X रैम और 512जीबी UFS 4.1 स्टोरेज से लैस है। इसमें डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 50 मेगापिक्ल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और एक 200 मेगापिक्सल का Samsung HPB ZEISS APO पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा दिया गया है।
सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। फोन की बैटरी 6510mAh की है। यह बैटरी 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग और 40 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इस फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर काम करता है। यह फोन भी IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Black








