
Vivo के 200MP कैमरा फोन पर पूरे 11 हजार रुपये की छूट, फिर नहीं मिलेगा मौका
वीवो का 200MP कैमरा सेटअप वाला प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo X300 Pro 5G ग्राहकों को सस्ते में खरीदने का मौका Amazon पर मिल रहा है। इस डिवाइस पर 11,000 रुपये की छूट मिल सकती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo के कैमरा स्मार्टफोन फ्लैगशिप परफॉर्मेंस के अलावा कैमरा आउटपुट में iPhone और Samsung Galaxy तक को टक्कर देते हैं। ब्रैंड का सबसे धांसू कैमरा वाला डिवाइस Vivo X300 Pro अब सबसे बड़े डिस्काउंट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। बैंक ऑफर के अलावा ग्राहक एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा भी ले सकते हैं। आइए आपको इस डील के बारे में विस्तार से बताते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Vivo X300 Pro 5G ब्रैंड का सबसे पावरफुल कैमरा डिवाइस और फ्लैगशिप फोन है। इसमें 200MP ZEISS मेन कैमरा सेटअप के अलावा 4K 120fps Dolby Vision वीडियो सपोर्ट मिलता है। साथ ही यह फोन 6150mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने इसे 90W FlashCharge का सपोर्ट भी दिया है। वहीं, Google Gemini के साथ इसमें कई AI फीचर्स भी मिलते हैं।
ऑफर्स के साथ सस्ते में Vivo X300 Pro 5G
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर Vivo X300 Pro 5G के 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल को 1,09,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। ग्राहकों को यह फोन खरीदते वक्त ICICI बैंक, HDFC बैंक या फिर Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड्स से भुगतान करने की स्थिति में 11 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहक कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी ले सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ड्यून गोल्ड और एलीट ब्लैक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध फोन के लिए पुराना फोन एक्सचेंज करें तो 55,250 रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट मिल सकता है। एक्सचेंज डिस्काउंट की वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है।
ऐसे हैं Vivo X300 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस
वीवो फोन में 6.78 इंच का AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है और धांसू परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर इसका हिस्सा है। डिवाइस के बैक पैनल पर मेन कैमरा सेटअप में 50MP ZEISS गिंबल सेंसर के अलावा 200MP ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा लेंस मिलते हैं। 50MP सेल्फी कैमरा वाला डिवाइस 6510mAh बैटरी ऑफर करता है, जिसे 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Elite Black







