50MP के सेल्फी कैमरे वाला नया वॉटरप्रूफ फोन, बैटरी 6500mAh की, मिलेगी वायरलेस चार्जिंग

Mar 07, 2026 07:06 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

कंपनी इस फोन में 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दे रही है। फोन की बैटरी 6500mAh की है, जो 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह IP68 + IP69 रेटिंग वाला वॉटरप्रूफ फोन है।

50MP के सेल्फी कैमरे वाला नया वॉटरप्रूफ फोन, बैटरी 6500mAh की, मिलेगी वायरलेस चार्जिंग

वीवो ने अपने स्मार्टफोन्स की रेंज को बढ़ाते हुए X300 सीरीज के नए फोन को लॉन्च किया है। कंपनी के इस लेटेस्ट डिवाइस का नाम - Vivo X300 FE है। यह IP68 + IP69 रेटिंग वाला एक वॉटरप्रूफ फोन है, जिसे कंपनी ने अभी रूस में लॉन्च किया है। इसकी कीमत रूस में 60299 रूबल (करीब 70 हजार रुपये) है। डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के मामले में यह फोन दिसंबर 2025 में चीन में लॉन्च हुए Vivo S50 Pro जैसा है। इसमें कंपनी 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दे रही है। फोन की बैटरी 6500mAh की है, जो 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। तो आइए डीटेल में जानते हैं वीवो के इस नए फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

वीवो X300 FE के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 2640 x 1216 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.31 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 5000 निट्स का है। कंपनी का यह लेटेस्ट फोन 12जीबी LPDDR5x रैम और 512जीबी तक के UFS 4.1 स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में अड्रीनो 829 जीपीयू के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट दे रही है।

vivo x300 fe

फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं। इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और एक एक 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है। फोन का मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है। वहीं, सेल्फी के लिए आपको इस फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। खास बात है कि फोन में 40 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है।

फोन IP68 + IP69 रेटिंग वाले डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के साथ आता है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर काम करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में कंपनी इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर ऑफर कर रही है। फोन में दमदार साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर्स के साथ Hi-Res ऑडियो दिया गया है। कंपनी कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G SA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 7 802.11 be (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस (L1 + L5), USB Type-C 2.0 और NFC जैसे ऑप्शन दे रही है। वीवो का यह फोन तीन कलर ऑप्शन- मूनलाइट वाइट, कूल पर्पल और ग्रेफाइट ब्लैक में आता है।

(Photo: X/@yabhishekhd)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।