Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Vivo X200T Launched in India with Dimensity 9400 Plus Chipset 50MP Triple Cameras and 6200mAh Battery
Vivo X200T भारत में लॉन्च: दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम कैमरा फीचर्स के साथ हुई एंट्री

Vivo X200T भारत में लॉन्च: दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम कैमरा फीचर्स के साथ हुई एंट्री

संक्षेप:

Vivo X200T को भारत में दमदार Dimensity 9400+ प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल कैमरा और 6200mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन फ्लैगशिप परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स को किफायती सेगमेंट में ऑफर करता है।

Jan 27, 2026 02:03 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्मार्टफोन मेकर Vivo ने भारत में अपनी X200 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन Vivo X200T लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल आए Vivo X200 का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें बेहतर चिपसेट और बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी की कोशिश फ्लैगशिप-लेवल स्पेसिफिकेशंस को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ थोड़े ज्यादा अफॉर्डेबल प्राइस पर पेश करने की है। आइए आपको इस डिवाइस के बारे में विस्तार से बताते हैं।

ऐसे हैं Vivo X200T के स्पेसिफिकेशंस

फोन में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें पंच-होल डिजाइन और स्लिम बेजल्स मिलते हैं। Vivo X200T में MediaTek का लेटेस्ट Dimensity 9400+ प्रोसेसर दिया गया है। फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है और कंपनी इसमें पांच बड़े OS अपडेट और सात साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

ये भी पढ़ें:Vivo और iQOO यूजर्स ध्यान दें! जानें आपका फोन कब पायेगा Android 16 अपडेट

स्मार्टफोन में 6200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसके साथ 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

पावरफुल हैं कैमरा फीचर्स

Vivo X200T में Zeiss-पावर्ड 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony LYT702 OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x जूम के साथ 50MP Sony LYT600 टेलीफोटो कैमरा शामिल है। फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

ये भी पढ़ें:Amazon Sale: iPhone 15 ₹50 हजार में, OnePlus और iQOO पर भी छूट; टॉप डील्स

साथ ही इसको IP68 और IP69 वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग मिली है। इसके अलावा इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G सपोर्ट, ड्यूल सिम, ड्यूल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.4 जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिल रहे हैं।

कीमत और ऑफर्स

Vivo X200T की भारत में शुरुआती कीमत 59,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Stellar Black और Seaside Lilac कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत Axis, HDFC और SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।