16GB रैम वाला फोन हुआ 12099 रुपये सस्ता, मिलेगी 6000mAh की बैटरी, गजब है कैमरा सेटअप

Mar 09, 2026 03:56 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Vivo X200 Pro को आप लॉन्च प्राइस से 12099 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी 1 हजार रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। इसके अलावा आप इस फोन को 4145 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। 

16GB रैम वाला फोन हुआ 12099 रुपये सस्ता, मिलेगी 6000mAh की बैटरी, गजब है कैमरा सेटअप

वीवो का फोन तगड़ी डील में मिल रहा है। आप इसे लॉन्च प्राइस से 12099 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। यह धमाकेदार डील Vivo X200 Pro पर दी जा रही है। लॉन्च के समय 16जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 94999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन इंडिया पर 82900 रुपये का मिल रहा है। फोन पर कंपनी 1 हजार रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। इसके अलावा आप इस फोन को 4145 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं।

फोन पर कंपनी 42250 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। वीवो का यह फोन 200 मेगापिक्सल के टेलीफोटो कैमरा और 6000mAh की बैटरी जैसे धांसू फीचर्स से लैस है। आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

वीवो X200 प्रो

वीवो X200 प्रो स्मार्टफोन के फीचर औ स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस फोन में 2800 x 1260 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स का है। फोन 16जीबी की LPDDR5x रैम और 512जीबी के UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट दे रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन सेंसर के साथ एक 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर और एक 200 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। वीवो के इस फोन में ऑफर की जा रही बैटरी 6000mAh की है। यह बैटरी 90 वॉट की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में कंपनी 30 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी ऑफर कर रही है।

फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G SA/NSA, Wi-Fi 7 802.11 be, ब्लूटूथ 5.4, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS: L1+L5, NavIC, USB Type-C और NFC जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। फोन IP69+IP68 रेटिंग के साथ आता है। वीवो का यह फोन टाइटेनियम ग्रे और कॉस्मॉस ब्लैक में आता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।