
200MP कैमरा वाले फोन पर सबसे बड़ा ऑफर, 9 हजार रुपये कम हुई कीमत, 31 जनवरी तक मौका
200 मेगापिक्सल के टेलीफोटो कैमरा वाला वीवो का धांसू फोन- Vivo X200 Pro 5G सस्ता हो गया है। 31 जनवरी तक आप इसे सीधे 9000 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी इस फोन पर 4749 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
200 मेगापिक्सल के टेलीफोटो कैमरा वाला वीवो का धांसू फोन- Vivo X200 Pro 5G सस्ता हो गया है। फोन के 16जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अमेजन इंडिया पर 94999 रुपये है। 31 जनवरी तक आप इसे सीधे 9000 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी इस फोन पर 4749 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में आपको 44450 रुपये तक का और फायदा हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। फोन में कंपनी 6000mAh की बैटरी के साथ कई और जबर्दस्त फीचर दे रही है। आइए जानते हैं डीटेल।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
वीवो X200 प्रो के फीचर औ स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी इस फोन में 2800 x 1260 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स का है। फोन 16जीबी की LPDDR5x रैम और 512जीबी के UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट दे रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन सेंसर के साथ एक 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर और एक 200 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। वीवो के इस फोन में ऑफर की जा रही बैटरी 6000mAh की है। यह बैटरी 90 वॉट की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोन IP69+IP68 रेटिंग के साथ आता है। वीवो का यह फोन टाइटेनियम ग्रे और कॉस्मॉस ब्लैक में आता है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी इस फोन में 5G, Wi-Fi 7 802.11 be, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और एनएफसी जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Titanium Gray






