Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़VIVO X200 Pro 5G featuring 200mp camera is now rupees 10000 cheaper from its original launch price
बड़ी खुशखबरी! 200MP के कैमरा वाला फोन हुआ सस्ता, लॉन्च प्राइस से 10 हजार रुपये कम हुई कीमत

बड़ी खुशखबरी! 200MP के कैमरा वाला फोन हुआ सस्ता, लॉन्च प्राइस से 10 हजार रुपये कम हुई कीमत

संक्षेप:

पावरफुल परफॉर्मेंस और 200 मेगापिक्सल के शानदार टेलिफोटो कैमरा वाला Vivo X200 Pro 5G लॉन्च प्राइस से 10 हजार रुपये सस्ता हो गया है। आप इस फोन को 4299 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। 

Dec 09, 2025 08:31 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पावरफुल परफॉर्मेंस और 200 मेगापिक्सल के शानदार टेलिफोटो कैमरा वाला Vivo X200 Pro 5G लॉन्च प्राइस से 10 हजार रुपये सस्ता हो गया है। लॉन्च के समय 16जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 94999 रुपये थी। अब यह 85999 रुपये के प्राइसटैग के साथ अमेजन इंडिया पर लिस्ट है। बैंक ऑफर में फोन 1 हजार रुपये के अडिशनल फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस हिसाब से यह फोन टोटल लॉन्च प्राइस से 10 हजार रुपये सस्ते में आपका हो सकता है।

आप इस फोन को 4299 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन पर 47650 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी लाइव है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

वीवो के इस प्रीमियम फोन में आपको 2800 x 1260 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। फोन में ऑफर किया जा रहा यह शानदार डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स का है। फोन सिंगल वेरिएंट- 16जीबी की LPDDR5x रैम और 512जीबी के UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर तीन कैमरे दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:108MP कैमरा, 7500mAh की बैटरी वाला नया वॉटरप्रूफ फोन, जल्दी टूटेगा भी नहीं

इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 200 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। फोन में ऑफर की जा रही बैटरी 6000mAh की है। यह बैटरी 90 वॉट की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन IP69+IP68 रेटिंग के साथ आता है। फोन दो कलर ऑप्शन- टाइटेनियम ग्रे और कॉस्मॉस ब्लैक में आता है।

(Photo: PurePC)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।