लॉन्च प्राइस से पूरे ₹15000 सस्ता हुआ Vivo का 200MP कैमरे वाला रफ एंड टफ फोन; पानी में भीगने पर भी चलता रहेगा

Mar 03, 2026 03:54 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वीवो के 200MP कैमरा फोन Vivo X200 Pro की भारत में कीमत में बड़ी कटौती हुई है। यह फोन अमेजन पर 15000 रुपए सस्ता हो गया है। फोन शानदार कैमरा, दमदार बैटरी और फ्लैगशिप स्पेक्स लीक है। जानें ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट की डिटेल्स:

लॉन्च प्राइस से पूरे ₹15000 सस्ता हुआ Vivo का 200MP कैमरे वाला रफ एंड टफ फोन; पानी में भीगने पर भी चलता रहेगा

Vivo X200 Pro Get Price Cut: अगर आप प्रीमियम कैमरा और शानदार स्पेसिफिकेशन्स वाला फोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके बेस्ट है। क्योंकि वीवो का 200MP कैमरा वाला शानदार फोन लॉन्च प्राइस 15000 रुपए के सीधे डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। हम यहां जिस फोन की बात कर रहे हैं वो Vivo X200 Pro है। फोन को और कम कीमत में खरीदने के लिए आप बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। यह कीमत 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की है। यह डील खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो बेहतरीन कैमरा और फास्ट परफॉर्मेंस वाले फोन की तलाश में हैं। फोन में ZEISS-backed कैमरा, बड़ी बैटरी, दमदार चिपसेट और शानदार स्क्रीन जैसे फीचर्स हैं।

Vivo X200 Pro पर गजब का डिस्काउंट

सबसे पहले आपको बता दें कि Vivo X200 Pro के 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वैरिएंट 94,999 रुपए में लॉन्च हुआ है। लेकिन अभी यह 15,000 रुपए की सीधी छूट के बाद 79,999 रुपए में लिस्ट है। अगर आप बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाते हैं, तो इफेक्टिव कीमत इससे भी कम हो सकती है। फोन को EMI पर खरीदने पर 1000 रुपए का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 40,000 रुपए तक की छूट मिल जाएगी।

₹15000 सस्ता हुआ Vivo X200 Pro

Vivo X200 Pro की बड़ी खासियतें

Vivo X200 Pro में 6.78-इंच की LTPO AMOLED स्क्रीन है, जो 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसका मतलब यह है कि स्क्रीन पर स्क्रॉल करना और गेमिंग करना बहुत स्मूथ लगता है। स्क्रीन 4500 निट्स की पिक ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट लगा है, और 16GB LPDDR5X RAM के साथ 512GB UFS 4.0 स्टोरेज मिलती है।

सबसे खास फीचर इसका कैमरा सिस्टम है। पीछे की तरफ तीन कैमरे हैं 50MP मुख्य कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और भारत का पहला 200MP ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा है जो 3.7x ऑप्टिकल ज़ूम और प्रो-लेवल कलर देता है। साथ ही फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा है, जिससे आप शानदार सेल्फी और 4K वीडियो भी आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं। ZEISS के साथ मिलकर यह कैमरा सभी लाइटिंग कंडीशंस में बेहतर इमेज क्वालिटी देने के लिए तैयार किया गया है।

यह फोन 6000mAh की बहुत बड़ी बैटरी के साथ आता है। 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से यह बैटरी जल्दी से चार्ज हो जाती है और यह 30W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन पानी और धूल से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है।

Vivo X200 Pro में Android 15 आधारित Funtouch OS 15 मिलता है, जिसमें कई स्मार्ट फीचर्स जैसे लाइव कॉल ट्रांसलेशन और एआई-बेस्ड नोट असिस्टेंट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ और NFC जैसे आधुनिक कनेक्टिविटी ऑप्शन भी शामिल हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।