लॉन्च से पहले ही लीक हुई Vivo X200 FE और X Fold 5 की कीमत, देख उड़ जाएंगे होश!
Vivo X200 FE और X Fold 5 फोन 15 जुलाई को भारत में दस्तक देंगे, लेकिन इससे पहले ही टिपस्टर ने दोनों फोन की वैरिएंट वाइज डिटेल्स लीक कर दी हैं। जानें कितनी होगी इन फोन्स की कीमत और ये आपके बजट में हैं या नहीं:
प्रोडक्ट्स के सुझाव
14 जुलाई को Vivo इंडिया अपने दो शानदार स्मार्टफोन्स, Vivo X200 FE और Vivo X Fold 5, को भारत में लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी घोषणा कल ही में सोशल मीडिया पर की गई है। अब लॉन्च डेट के बाद टिपस्टर अभिषेक यादव ने दोनों फोन के सभी वैरिएंट की कीमत भी लीक कर दी है। ये फोन प्रीमियम और मिड-रेंज सेगमेंट में क्रांति लाने के लिए तैयार हैं। दोनों Zeiss-निर्मित कैमरों से लैस हैं, जो धांसू फोटोग्राफी के लिए बेस्ट हैं। आइए आपको बताते हैं कि कितनी हो सकती है Vivo X200 FE और Vivo X Fold 5 की कीमत:

Vivo X200 FE और Vivo X Fold 5 की कीमत और वेरिएंट डिटेल्स संभावित
Vivo X200 FE
इस फोन में दो वैरिएंट में आने की संभावना है। इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और 16GB रैम + 512GB स्टोरेज फोन का प्राइस 59,999 रुपये हो सकता है।
Vivo X Fold 5 Pro
Vivo का यह प्रीमियम फोल्डेबल डिवाइस जो हाई-एंड फीचर के साथ एक ही वैरिएंट में भारत आएगा। इसके 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये हो सकती है। दोनों फोन 14 जुलाई 2025 से Flipkart, Vivo इंडिया वेबसाइट, और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।
Vivo X200 FE के फीचर्स
डिस्प्ले: 6.31 इंच AMOLED, 1.5K रिजोल्यूशन (2800 x 1260 पिक्सल), 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+ सपोर्ट।
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 9300+ (4nm), 5G सपोर्ट।
रैम और स्टोरेज: 12GB/16GB LPDDR5X रैम, 256GB/512GB UFS 4.0 स्टोरेज (नो माइक्रोएसडी सपोर्ट)।
कैमरा: रियर में 50MP प्राइमरी (Sony IMX921, OIS), 50MP अल्ट्रा-वाइड, 2MP मैक्रो कैमरा और फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा होगा। जो Zeiss ऑप्टिक्स, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आएगा।
बैटरी: 6500mAh, 80W फास्ट चार्जिंग।
Vivo X Fold 5 Pro
डिस्प्ले: अनफोल्डेड में 8.03 इंच AMOLED डिस्प्ले होगी जो 2K रिजोल्यूशन (2480 x 2200 पिक्सल), 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। फोल्डेड हो कर ये 6.53 इंच कवर डिस्प्ले हो जाएगी।
प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 (4nm), 5G सपोर्ट।
रैम और स्टोरेज: 16GB LPDDR5X रैम, 512GB UFS 4.0 स्टोरेज (नो माइक्रोएसडी।
कैमरा: रियर में50MP प्राइमरी (Sony IMX989, OIS), 50MP अल्ट्रा-वाइड, 10MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल जूम) और फ्रंट में 32MP डुअल सेल्फी कैमरा (इनर + आउटडोर) होगा।
बैटरी: 6000mAh, 90W वायर्ड + 50W वायरलेस चार्जिंग।
सॉफ्टवेयर: Android 15 पर Funtouch OS 15, 4 साल OS अपडेट, 5 साल सिक्योरिटी अपडेट।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


