Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Vivo X200 FE 5G premium camera phone on huge discount of 4000 rupees on Amazon
प्रीमियम कैमरा फोन पर 4000 रुपये की छूट, ये रही धाकड़ Vivo X200 FE 5G डील

प्रीमियम कैमरा फोन पर 4000 रुपये की छूट, ये रही धाकड़ Vivo X200 FE 5G डील

संक्षेप:

वीवो का फैन एडिशन कैमरा फोन Vivo X200 FE 5G ग्राहकों को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। इस डिवाइस को बैंक ऑफर के साथ सस्ते में ऑर्डर किया जा सकता है।

Nov 14, 2025 06:20 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सबसे पावरफुल कैमरा सेटअप वाले स्मार्टफोन्स का जिक्र हो तो Vivo का नाम जरूर आता है। इन दिनों Vivo X200 सीरीज के फैन एडिशन मॉडल पर लिमिटेड टाइम डील मिल रही है। ग्राहकों को Vivo X200 FE 5G सस्ते में खरीदने का मौका Amazon पर मिल रहा है। इस डिवाइस को 4000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ और भी बड़ी छूट पर ऑर्डर किया जा सकता है। आइए आपको इस डील के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Vivo X200 FE 5G का सबसे बड़ा हाइलाइट इसके बैक पैनल पर मिलने वाला 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 50MP ZEISS टेलीफोटो कैमरा सेंसर मिलता है और इसके साथ यूजर्स को बेहतर जूम शॉट्स क्लिक करने का विकल्प दिया जा रहा है। यह फोन मल्टीफोकल पोर्ट्रेट शॉट्स ऑफर करता है और इसमें पांच अलग-अलग पोर्ट्रेट मोड्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें जबरदस्त बैकअप के लिए 6500mAh क्षमता वाली बैटरी मिलती है।

ये भी पढ़ें:लिमिटेड टाइम ऑफर! ₹10 हजार से कम में Realme का 6000mAh बैटरी 5G फोन

इन ऑफर्स के साथ सस्ते में खरीदें X200 FE

वीवो के प्रीमियम डिवाइस का ओरिजनल प्राइस वैसे तो 59,999 रुपये है लेकिन इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर 54,998 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड्स की मदद से भुगतान करने की स्थिति में 4000 रुपये तक का एक्सट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके चलते फोन की कीमत 50 हजार रुपये के करीब हो जाएगी।

पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में ग्राहकों को 52,248 रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट मिल सकता है, जिसकी वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी। फोन एंबर यलो, फ्रॉस्ट ब्लू और लक्स ग्रे में उपलब्ध है।

ऐसे हैं Vivo X200 FE 5G के स्पेसिफिकेशंस

फोन में 50MP ZEISS मेन कैमरा मिलता है जो 100x तक जूम सपोर्ट करता है, साथ ही 3x ऑप्टिकल जूम और Sony IMX882 अल्ट्रा-सेंसिटिव सेंसर जैसी प्रो-ग्रेड फोटोग्राफी क्षमताएं मौजूद हैं। 50MP अल्ट्रा सेंसिंग कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल और स्टूडियो-क्वॉलिटी ऑरा लाइट इसे लो-लाइट में भी शानदार बनाते हैं, जबकि 50MP फ्रंट कैमरा बेहतरीन सेल्फी क्लिक करता है।

ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में टॉप 5G स्मार्टफोन, लिस्ट में OnePlus और Samsung सब शामिल

X200 FE 5G में 6.31 इंच की AMOLED डिस्प्ले 5000 निट्स ब्राइटनेस, 1.5K रेजोल्यूशन और Netflix HDR सपोर्ट के साथ मिलती है। 12GB RAM + 256GB स्टोरेज, LPDDR5X और UFS 3.1 के साथ यह फोन तेज और स्मूद परफॉर्मेंस ऑफर करता है। बड़ी 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट-चार्जिंग इसे लंबे समय तक चलने वाला डिवाइस बनाती है, जबकि MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर और बड़े VC कूलिंग सिस्टम के साथ गेमिंग के दौरान भी फोन ठंडा और स्टेबल रहता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।