कल दस्तक देगा 200MP कैमरा, 12GB रैम, 6900mAh बैटरी वाला Vivo का फोल्डेबल फोन; लॉन्च से पहले कीमत लीक

लाइव हिन्दुस्तान
share

Vivo X Fold 6 की भारत में कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। इस फोन में 200MP कैमरा, 6900mAh बैटरी और 8.02 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन मिल सकती है। 

Vivo X Fold 6
Vivo X Fold 6 की कीमत लॉन्च से पहले लीक

Vivo अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी का यह प्रीमियम फोन कल 6 अक्टूबर 2026 को भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है। अब लॉन्च से ठीक पहले पॉपुलर टिपस्टर अभिषेक यादव फोन की कीमत लीक हो गई है। अगर लीक कीमत सही साबित होती है तो Vivo का यह नया फोल्डेबल फोन सीधे प्रीमियम फोल्डेबल सेगमेंट में मुकाबला करेगा। खास बात यह है कि फोन में बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन के साथ 200MP कैमरा, Dimensity 9500 Super Edition प्रोसेसर और करीब 6900mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। कंपनी इसमें 80W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग भी दे सकती है।

Vivo X Fold 6 की कीमत हुई लीक

टिपस्टर अभिषेक यादव के मुताबिक Vivo X Fold 6 के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,19,999 रुपए हो सकती है। फोन की कीमत अगर लॉन्च के समय भी 2,19,999 रुपए रहती है तो यह Vivo के पिछले फोल्डेबल फोन से काफी महंगा होगा। क्योंकि Vivo X Fold 5 को भारत में 1,59,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

टिपस्टर ने लीक की कीमत

Vivo X Fold 6 की खासियतें

Vivo X Fold 6 का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी फोल्डेबल स्क्रीन है। फोन में अंदर की तरफ 8.02 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। वहीं, फोन को बंद करने पर बाहर की तरफ 6.51 इंच की कवर स्क्रीन दी गई है। दोनों स्क्रीन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है।

Vivo X Fold 6 में कैमरा भी काफी खास हो सकता है। फोन के पीछे 200MP का ZEISS मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। मेन कैमरे में OIS सपोर्ट भी दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में दो 20MP कैमरे दिए जा सकते हैं। इनमें से एक कैमरा अंदर की स्क्रीन पर और दूसरा कवर स्क्रीन पर होगा।

फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए Vivo X Fold 6 में MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट दिया गया है। फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भारत में आ सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo X Fold 6 को OriginOS 7 के साथ पेश किया जा सकता है, जो Android 17 पर बेस्ड होगा। Vivo X Fold 6 में IP58, IP59, IPX8 और IPX9 जैसी सुरक्षा मिलने की जानकारी सामने आई है। इससे फोन को धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा मिल सकती है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़कल दस्तक देगा 200MP कैमरा, 12GB रैम, 6900mAh बैटरी वाला Vivo का फोल्डेबल फोन