Vivo ला रहा है 10000mAh धांसू बैटरी वाला फोन, RAM और स्टोरेज ऑप्शन भी लीक
Vivo V80 Lite 5G को 10000mAh की बड़ी बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन तीन RAM-स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और तीन कलर ऑप्शन में आने की उम्मीद है।

स्मार्टफोन कंपनियां अब बड़ी बैटरी वाले फोन पर तेजी से फोकस कर रही हैं। इसी कड़ी में Vivo अपने नए Vivo V80 Lite 5G को बड़े बैटरी पैक के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है। फोन के नए वेरिएंट की प्री-ऑर्डर लिस्टिंग सामने आई है, जिससे इनकी RAM, स्टोरेज और कलर ऑप्शन की जानकारी मिल गई है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इनमें मिलने वाली 10000mAh की बैटरी होगी।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
GizmoChina की रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo V80 Lite 5G को तीन कॉन्फिगरेशन में पेश किया जा सकता है। इसमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, 6GB RAM + 256GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज शामिल हैं। फोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इनमें Pink, Green और Black शामिल हैं। यानी कंपनी इस फोन में अलग-अलग स्टोरेज जरूरतों के साथ-साथ युवाओं को ध्यान में रखते हुए कलर विकल्प भी देने वाली है।
10000mAh की बैटरी होगी सबसे बड़ा हाइलाइट
Vivo V80 Lite 5G की सबसे खास बात इसका 10000mAh बैटरी पैक है। इतनी बड़ी बैटरी स्मार्टफोन को लंबे वक्त तक इस्तेमाल करने के लिए काफी काम का बना सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि सामान्य इस्तेमाल में फोन कितने घंटे या कितने दिनों का बैकअप देगा।फोन की TUV सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का भी संकेत मिला है।
Dimensity चिपसेट और Android 16 की भी जानकारी
मलेशिया में आने वाले Vivo V80 Lite 5G का मॉडल नंबर V2626 बताया गया है। यह मॉडल पहले Geekbench पर भी दिखाई दे चुका है। लिस्टिंग के अनुसार फोन में MediaTek का Dimensity 7360-Turbo चिपसेट दिया जा सकता है और यह Android 16 पर काम करेगा। हालांकि, Vivo V80 Lite 5G के अलग-अलग मार्केट्स में अलग हार्डवेयर वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं। इससे पहले सामने आई जानकारी में एक अन्य मॉडल को Dimensity 7300e चिपसेट के साथ देखा गया था।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
3 सितंबर को हो सकता है लॉन्च
Vivo ने मलेशिया में V80 Lite 5G के लॉन्च की तारीख 3 सितंबर 2026 तय की है। फोन को स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे पेश किए जाने की जानकारी सामने आई है। कंपनी ने पहले ही इसके Pink और Green कलर की झलक दिखा दी है। खास बात यह है कि Vivo V80 Lite 5G अलग-अलग बाजारों में अलग स्पेसिफिकेशन के साथ आ सकता है। रिपोर्ट्स में इसे Vivo S2 का रीब्रांडेड वर्जन भी बताया गया है। भारत में Vivo S2 पहले ही लॉन्च हो चुका है और इसमें 6.83-इंच 1.5K 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 7050mAh बैटरी दी गई है।





Crimson Red






